Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सन्नी सिंकु ने टाटा स्टील माइंस के जीएम को सौंपा मांग पत्र

Chaibasa (Sukesh Kumar) : झारखंड पुनरुत्थान अभियान के संयोजक सन्नी सिंकु ने शुक्रवार को टाटा स्टील लिमिटेड माइंस डिवीजन के जीएम को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा. जिसमें उन्होंने पूछा है कि नोवामुंडी टाटा स्टील लिमिटेड की प्रतिष्ठान स्थापित करने से विस्थापित होने वाले बालीझोर, महुदी, सरबिल, नोवामुंडी बस्ती, संग्राम साई, पचाय साई, डुका साई सहित प्रखंड और जिला के कितने लोगों को स्थाई और अस्थाई तौर पर नौकरी पर रखा गया है, इसका जवाब दें. साथ ही कहा है झारखंड सरकार ने पिछले वर्ष सितंबर माह में 75 प्रतिशत स्थानीय उम्मीदवारों को निजी कंपनियों में नौकरी देने से सबंधित कानून बनाकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. बावजूद इसके टाटा स्टील लिमिटेड माइंस डिवीजन ने इसका पालन नहीं किया है. कंपनी बताना सुनिश्चित करे कि नियोजन के लिए सरकार की ओर से जिस पोर्टल में उम्मीदवारों का पंजीयन कराने का निर्देश जारी किया गया है उसका समुचित प्रचार-प्रसार किया गया हैं या नहीं. झारखंड पुनरुत्थान अभियान के संयोजक ने स्थानीय निगरानी समिति के सदस्यों में से उप विकास आयुक्त, अधीक्षक, श्रम विभाग प. सिंहभूम, नियोजन पदाधिकारी, और सीओ को इसकी प्रतिलिपि भेजी है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-anti-social-elements-set-fire-to-mango-orchard-hundreds-of-trees-burnt/">घाटशिला

: असामाजिक तत्वों ने आम बागान में लगाई आग, सैकड़ों पेड़ जले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही