Search

चाईबासा : सन्नी सिंकु संगठन को मजबूत करने के लिए जाने जाते हैं : जोबा माझी

Chsibasa (Sukesh kumar) : सन्नी सिंकु अनुशासन में रहकर कुशलता पूर्वक संगठन करने के रूप में जाने जाते है. उनके और उनके साथ जिला के 18 प्रखंड और 02 नगर से आए सभी जुझारू सहयोगियों को आज फिर से कांग्रेस भवन चाईबासा में देखकर अच्छा लग रहा है. सभी लोगों को जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में स्वागत किया जा रहा है. यह इंडिया गठबंधन के लिए शुभ संकेत है. यह बातें सिंहभूम संसदीय क्षेत्र इंडिया गठबंधन की झामुमो उम्मीदवार जोबा मांझी ने मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित स्वागत समारोह में कही है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-six-year-old-girl-dies-due-to-bike-collision-mourning-spread/">पलामू

: बाइक की टक्कर से छह साल की बच्ची की मौत, मातम पसरा
जोबा मांझी ने स्वागत समारोह में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी संभवत 03 मई को देश के निवर्तमान प्रधानमंत्री चाईबासा में आने वाले है. फिर हमारे लोगों को रिझाने के लिए वह हम चाय वाले और आप लोग चाईबासा वाले है कहकर रिझाने का कोशिश करेंगें. लेकिन हमारे गांव के निर्दोष ग्रामीणों को उनके झूमले से बचना है. जोबा मांझी ने मौके पर अपील की कि 12 और 13 मई को अपने अपने गांव,पंचायत के मतदान केंद्र पर हम सभी मुस्तैद रहने के प्रति वचनबद्ध हों और अंत में जोबा मांझी ने पांच न्याय और पच्चीस गारंटी वाली पर्चा को घर घर बांटने का भी अपील की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-candidate-vidyut-varan-mahato-arrives-to-file-nomination-along-with-two-union-ministers/">जमशेदपुर

: दो केंद्रीय मंत्री के साथ नामांकन करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो 
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री देवेंद्रनाथ चंपिया ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष सन्नी सिंकु के द्वारा बनाया कांग्रेस की संगठन से गीता कोड़ा पिछले बार चुनाव जीती थी. लेकिन सांसद बनने के बाद संगठन पर ध्यान नहीं दी. इसीलिए जिला में कांग्रेस संगठन कमजोर हो गया था. लेकिन आज जब संगठन कर्ता सन्नी सिंकू फिर से कांग्रेस पार्टी में आ गए है और उनके सभी सहयोगी पार्टी में वापस आ गए है तो निश्चित रूप से जिला कांग्रेस पार्टी फिर से मजबूत होगा. सबसे बढ़िया उदाहरण सन्नी सिंकु के आव्हान पर जिला के सभी 18 प्रखंड और 02 नगर से सुबह छह बजे ही कांग्रेस भवन पहुंचना. उनके और उनके सभी सहयोगियों की पंचुअलिटी और अनुशासन को दर्शाता है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशरफुल होदा ने कहा कि सन्नी सिंकु मेरे अजीज दोस्त है. उनके साथ पहले से काम किया हुआ समय का यादें है. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/life-imprisonment-to-the-murderer-of-wife-who-was-becoming-a-hindrance-in-illicit-relationship/">अवैध

संबंध में रोड़ा बन रही पत्नी के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा
अब उम्मीद करते है उनके पार्टी में फिर से आ जाने से हमलोग मिल जुलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे. कांग्रेस भवन चाईबासा में आज सन्नी सिंकु के पार्टी में पुनर्वापसी करने पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने की. जबकि संचालन युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सवैया ने किया. मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक कमिटी के चेयरमैन तौहीद आलम, कार्यालय सचिव सुशील दास,राधामोहन बनर्जी,अंसार अहमद,इंदुशेखर तिवारी, मनोरंजन दास, संजीव सिंहदेव, अमृत मांझी, अतिस गगराई, आशा पूर्ति, मंजू बिरुआ, काजल मांझी, पेलोंग पूर्ति, अनामिका सरकार, नारायण सिंह पूर्ति, संजय बिरूली, समीर देवगम, जगन्नाथ दिगी, उमेश गगराई, गुरुचरण सिंकू, केशव गोप, बसंत तांती, जगदीश चंद्र सिंकू, उपेंद्र सिंकु, अमीर खान, गो स्नार तिग्गा, फ्रांसिस हंस, विकास केराई, विश्वनाथ बोबोंगा, विक्की खान, फिरोज असरफ, देवराज हेंब्रम, मनोज जामुदा, यार्मिय चेरोआ, दामु गगराई, अजम्बर सुरीन, बालकिशोर सोय, विशाल कुमार निषाद, सिद्धेश्वर पाट पिंगुआ, अल्वीन एक्का, सूरज पूर्ति, कृष्णा पूर्ति, सुनील पान, बबलू खान, सलीम खान, अरिल सिंकु, शंकर मिश्रा, अमित कुमार सिंकु सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन युवा कांग्रेस के तांतनगर अध्यक्ष रूपेश पूर्ति ने किया. इसे भी पढ़ें : मनी">https://lagatar.in/discharge-petition-of-money-laundering-accused-mahavir-rungta-rejected/">मनी

लॉन्ड्रिंग के आरोपी महावीर रुंगटा की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज

ईचा डैम पर राजनीति करना बंद करे झामुमो : सुपाई बारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chaibasa-Icha-Dam-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : ईचा खरकई बांध विरोधी संघ, कोल्हान की बैठक तांतनगर प्रखंड, ग्राम चिरचि में ग्रामीण मुंडा सुपाई बारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. संघ के सचिव सुरेश सोय और सहसंयोजक योगेश कालुंडिया के नेतृत्व में पूर्ण एव आंशिक रूप से डूबने वाले क्षेत्र में होने वाले प्रभावों के प्रति लोगो को जानकारी साझा की गई. जल्द ही संघ के प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिल कर 87 गांव के डूबने से बचाने के लिए फरियाद करेंगे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-six-year-old-girl-dies-due-to-bike-collision-mourning-spread/">पलामू

: बाइक की टक्कर से छह साल की बच्ची की मौत, मातम पसरा
ग्रामीण मुंडा सुपाई बारी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहते है कि राजनीतिक पार्टियां चुनाव से समय में देते है आश्वाशन पता नही क्यों अब तक किसी राजनीतिक पार्टी ने डैम रद्द करने की हिम्मत नही दिखाई. दो दशकों से सिर्फ होती आ रही है राजनीति. मातृभूमि की रक्षा एवं रुढ़ी जन्य पारंपरिक व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए ग्रामीणों को एक होना होगा. राजनेताओं के चुनावी झांसा में ना आकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल अपने बुद्धि विवेक से करे. झामुमो की सरकार से काफी उम्मीदें थीं किंतु ये सरकार भी जुमलेबाज निकली. ईचा डैम पर राजनीति करना बंद करे झामुमो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-candidate-vidyut-varan-mahato-arrives-to-file-nomination-along-with-two-union-ministers/">जमशेदपुर

: दो केंद्रीय मंत्री के साथ नामांकन करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो
ग्रामीणों संग हक और न्याय की लड़ाई जारी रहेगा. मुख्य रूप से सह संयोजक योगेश कालुंडिया, सचिव सुरेश सोय, कोषाध्यक्ष गुलिया कालुंडिया, हरीश चंद्र अल्डा, मनाया सिंह कुंटिया, सुरेंद्र बारी, दुलबु बारी, लालू कालुंडिया, मिहिर बोदरा, बिरसा गोडसोरा, सुखमती बारी, मुक्ता बारी, जानकी बारी, जयश्री बारी, संगीता बारी, सुशीला बारी, रोबिन अल्डा, हरिपति तिउ और आंदोलनकारी व ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/the-department-that-collects-evidence-and-information-in-jharkhand-is-leaderless/">झारखंड

में साक्ष्य और सूचनाएं जुटाने वाला विभाग नेतृत्व विहीन

कांग्रेस गारंटी कार्ड के पांच न्याय सबसे बेहतरीन घोषणा पत्र : दीनबंधु

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chaibasa-Congress-Garanti-Card.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : काठभारी पंचायत में कांग्रेस गारंटी कार्ड के पांच न्याय को लेकर मंगलवार को अभियान चलाया गया. कांग्रेस गारंटी कार्ड सदी का सबसे बेहतरीन घोषणा पत्रों में से एक है. जो यह सुनिश्चित करता है कि यह एक घोषणा पत्र नहीं बल्कि यह घोषित बातों की गारंटी देता है‌. बहुमत की इंडिया गठबंधन सरकार बनने पर इसे हर हाल में लागू किया जाएगा. हर देशवासियों के लिए रोजमर्रे के दैनिक जीवन में उपयोग किया जाने वाला कार्यों में से लिया गया घोषणा पत्र है. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/life-imprisonment-to-the-murderer-of-wife-who-was-becoming-a-hindrance-in-illicit-relationship/">अवैध

संबंध में रोड़ा बन रही पत्नी के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा
कांग्रेस के पांच न्याय की घोषणा वर्तमान से लेकर भविष्य संवारने की गारंटी है. भारत यात्रा के दौरान देश के नागरिकों से मिलकर बातें कर जो निचोड़ निकला वो सारे लाभकारी योजनाएं कांग्रेस के पांच न्याय गारंटी कार्ड में जनता को मिल जाएंगी. ये बातें प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह सिंहभूम लोकसभा चुनाव संचालन समिति के सदस्य दीनबंधु बोयपाई ने कही. उन्होंने कहा कि देश 2014 से सिर्फ भाजपा और मोदी के जुमले बाजी से परेशान हैं. संविधानिक संस्थाओं को ढाल बनाकर एक हिस्से द्वारा संविधान को खत्म करने की साज़िश रची जा रही है. देश की जनता भोली जरूर है पर अंधी नहीं है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-pocso-act-accused-sentenced-to-life-imprisonment/">चाईबासा

: पोक्सो एक्ट के अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा
जनता 10 सालों का हिसाब मांग रही है. पिछले 10 सालों में देश की जनता से धन लुटकर मोदी -भाजपा ने अपने और अपने पूंजीपति मित्रों को दिलाया है. जनता को मोदी सरकार ने मंहगाई, बेरोजगारी, हिंसा और सिर्फ परेशानियों में ढकेला है. इसलिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी जी और कांग्रेस के पांच न्याय गारंटी को घर घर जाकर बताने का काम कर रहे हैं. हम लोगों से मिलकर 2024 में इंडिया गठबंधन को बहुमत देकर जिताने पर जनता की जीत बता रहे हैं. हर वर्ग के लोग कांग्रेस गारंटी कार्ड के पांच न्याय की सराहना कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : कोविशील्ड">https://lagatar.in/covishield-maker-astrazenecas-confession-in-uk-high-court-possible-side-effects-like-thrombocytopenia-syndrome-from-covid-19-vaccine/">कोविशील्ड

बनाने वाली AstraZeneca का यूके हाईकोर्ट में कबूलनामा, कोविड-19 वैक्सीन से थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम जैसे साइड इफेक्ट्स संभव

किरीबुरु : 12वीं में प्रोजेक्ट प्लस-टू उच्च विद्यालय में संजीब बना टॉपर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/RESULT-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रोजेक्ट प्लस-टू उच्च विद्यालय, किरीबुरु के 90.74 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता अर्जित किया. छात्र संजीब कटवार ने 407 अंक प्राप्त कर विद्यालय टौपर रहा. इस विद्यालय से कुल 54 बच्चे परीक्षा में शामिल हुये थे. इनमें से 15 प्रथम श्रेणी, 33 द्वितीय श्रेणी, 1 तृतीय श्रेणी से पास हुये. 4 बच्चे फेल व एक अनुपस्थित रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-candidate-vidyut-varan-mahato-arrives-to-file-nomination-along-with-two-union-ministers/">जमशेदपुर

: दो केंद्रीय मंत्री के साथ नामांकन करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो
बच्चों की इस सफलता से विद्यालय प्रबंधन खुश है. कारण यह कि विद्यालय प्रारम्भ से ही शिक्षकों की भारी कमी एवं संसाधनों का भारी अभाव की समस्या से गुजर रहा है. इसके बावजूद यहां के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की कडी़ मेहनत से यह सफलता प्राप्त हुई. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-hundreds-of-workers-went-to-jamshedpur-to-participate-in-the-nomination-of-bjp-candidate/">बहरागोड़ा

: भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता जमशेदपुर गए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp