Search

 
 
 

चाईबासा : सन्नी सिंकु जनता को गुमराह करना बंद करें : प्रीतम बांकिरा

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने सन्नी सिंकु द्वारा सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है. प्रीतम बांकिरा ने कहा है कि सन्नी सिंकु एक नाकाबिल नेता हैं और आज उनके हालत "न घर का न घाट का" वाली हो गई है. सन्नी सिंकु की अहमियत न राजनीति में है और न ही समाज में है. आज वे राजनीतिक और सामाजिक रूप से हाशिए पर चले गए हैं. यही कारण है कि वो अनर्गल बयानबाजी कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं. उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ टीएमसी का दामन लिया लेकिन वहां भी आज उनको पूछने वाला कोई नहीं है. अतः अपनी इसी नाकामयाबी को छिपाने के लिए उन्होंने झारखंड पुनरुत्थान संघर्ष मोर्चा नामक सामाजिक संगठन बनाया और अब जनता को गुमराह करने के लिए और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए सांसद गीता कोड़ा के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-breaks-out-at-sakchi-sagar-hotel-fire-tenders-reach/">जमशेदपुर

: साकची सागर होटल में लगी आग, दमकल पहुंची

लोगों के हक व अधिकारों के लिए तत्पर हैं गीता कोड़ा

उन्होंने कहा कि सन्नी सिंकु को अब राजनीति और सामाजिक रूप से संन्यास लेकर घर-गृहस्थी और खेती-बाड़ी के कामों में ध्यान देना चाहिए. क्योंकि अब वो सिर्फ हंसी के पात्र बनकर रह गए हैं. सन्नी सिंकु को अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए. कहा कि सन्नी सिंकु ने जो यहां की जनता के जमीन लूटने का आरोप लगाया है उनको यह जानकारी होनी चाहिए कि यहां की जमीन कोई लूट नहीं सकता है. कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन की रक्षा ही की है. जब से गीता कोड़ा सांसद बनी तब से वह लागातार कोल्हान के लोगों के हक अधिकारों को लेकर तत्पर हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-world-earth-day-celebrated-at-sdsm-school-competitions-organized/">जमशेदपुर

: एसडीएसएम स्कूल में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस, प्रतियोगिताएं आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही