Search

 
 
 

चाईबासा : आपूर्तिकर्ता ने बच्चों के पोषाहार को आंगनबाड़ी केन्द्र से दूर उतारा, सेविकाओं में रोष

 
Chaibasa : खूंटपानी प्रखंड में आरटीए आपूर्तिकर्ता ने पंचायत की सेविकाओं को बिना सूचना दिए बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार को आरटीए आंगनबाड़ी केन्द्रों से काफी दूर उतार दिया है. इससे पंचायत की सेविकाओं में काफी रोष है. आरटीए आपूर्तिकर्ताओं को नियमत: पंचायत की हर आंगनबाड़ी केन्द्र में सेविका की उपस्थिति में ही पोषाहार को देना होता है. लेकिन खूंटपानी प्रखंड के चार पंचायतों चीरू, रूईडीह, मटको बेडा और केआरचालम पंचायत में बच्चों के पोषाहार को पंचायत में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों से दूर उतार दिया गया है. वहीं, इस संबंध में सेविकाओं का कहना है कि यह पता ही नही चल रहा है कि कौन सा पोषाहार किस श्रेणी के बच्चे का है. [caption id="attachment_333464" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/chaibasa-matkobeda-panchayat.jpg"

alt="" width="600" height="450" /> एक सरकारी भवन में उतार कर रखा गया मटकोबेडा पंचायत का पोषाहार.[/caption] इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-vinay-pradhan-elected-by-a-margin-of-13-votes-deputy-chief-of-chakradharpur-block/">चक्रधरपुर

: 13 मत के अंतर से विनय प्रधान चुने गए चक्रधरपुर प्रखंड के उप प्रमुख

जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए सरकार चला रही योजना

विदित हो कि पश्चिमी सिंहभूम को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा कई प्रकार की योजना चलाई जा रही है और उसके लिये पोषाहार भी केन्द्रों तक पहुंचाया जाता है. लेकिन आपूर्ति कर्ताओं द्वारा सड़कों पर पोषाहार गिरा देने से सेविकाओं में ज्यादा रोष है. सेविकाओं ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि सप्लायर द्वारा जिस तरह की लापरवाही बरती जा रही है, उसकी जांच होनी चाहिए. साथ ही उस पर कार्रवाई भी होनी चाहिए. लाभुकों को सही से आरटीए पैकेट भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. वहीं, इस पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीशा कुजूर ने बताया कि प्रखंड के अधिकारी से जानकारी लेकर इसकी व्यवस्था करायी जायेगी. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-pansas-sheela-gop-submitted-45-pension-applications-in-the-block-office/">घाटशिला

: पंसस शीला गोप ने 45 पेंशन आवेदन प्रखंड कार्यालय में किया जमा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही