Search

 
 
 

चाईबासा : टीबी के संदेहास्पद मरीजों की होगी बलगम जांच

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी की अध्यक्षता व चाईबासा जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन की मौजूदगी में सोमवार को जिला टीबी फोरम की बैठक हुई. बैठक में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने द्वितीय त्रैमासिक माह अप्रैल से जून 2023 में जिला अंतर्गत टीबी उन्मूलन के लिए चलाए गए अभियान के तहत किए गए कार्यों तथा टीबी के संदेहास्पद मरीजों की खोज कर उनका बलगम जांच करवाना, उन्हें उपचार उपलब्ध कराना, बचाव एवं टीवी मुक्त पश्चिमी सिंहभूम जिला के लिए तैयार कार्य योजना की रूपरेखा के बारे में विस्तार से फोरम को अवगत कराया. बैठक में उप विकास आयुक्त ने कहा गया कि अभियान अंतर्गत पंचायतवार टीबी के संदेहास्पद मरीजों के लक्ष्य का निर्धारण करते हुए उपलब्धियों की मासिक समीक्षा तथा आगामी मिशन इंद्रधनुष राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर बच्चों का टीकाकरण के समय टीबी के संदेहास्पद मरीजों की खोज कर उनका बलगम जांच कराना सुनिश्चित किया जाए. इसके अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारियों की अध्यक्षता में प्रखंड वार्ड मुखिया मानकी व अन्य पंचायत जनप्रतिनिधियों को टीबी उपचार, बचाव एवं उन्मूलन से संबंधित जन जागरुकता हेतु बैठकों का आयोजन कराने हेतु भी संसूचित किया गया. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा जिला अंतर्गत सभी पंचायत प्रतिनिधियों को टीबी मुक्त पंचायत के लिए पंचायतवार कार्यशाला एवं अभियान से संबंधित जन जागरुकता कार्यक्रमों के आयोजन को प्राथमिकता दी गई. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-foundation-stone-of-dialysis-center-building-near-govindpur-chhath-pond/">धनबाद

: गोविंदपुर छठ तालाब के पास हुआ डायलिसिस सेंटर भवन का शिलान्यास
बैठक में सिविल सर्जन द्वारा टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत टीबी के संदेहास्पद मरीजों का निःशुल्क बलगम जांच एवं टीबी पाए जाने पर 6 माह या चिकित्सक अनुसार अवधि विस्तार किए जाने पर पूर्ण उपचार अवधि तक निःशुल्क प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता के सीधे देखरेख में दवा के सेवन की व्यवस्था, पूर्ण उपचार अवधि तक निक्षय पोषण योजना के तहत डीवीटी के माध्यम से टीबी मरीजों के बैंक खाते में प्रतिमाह 500 रुपये भुगतान आदि से संबंधित जानकारियों को साझा किया गया. बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, सहायक समाहर्ता श्रुति राजलक्ष्मी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सदर चाईबासा, सहित पिरामल स्वास्थ्य संगठन, अक्षय प्लस परियोजना, टाटा स्टील फाउंडेशन, हंस फाउंडेशन, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, जिला केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन, आईएमए के जिला शाखा, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, एकजुट संस्था आदि के प्रतिनिधि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही