Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa : चक्रधरपुर विधानसभा के झामुमो टिकट पर सस्पेंस

  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव रहे नदारद
  • सुखराम के टिकट पर बन रहा सस्पेंस, विजय गागराई रेस में
Chaibasa (Sukesh kumar) :  पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर विधानसभा सीट से इस बार भी झामुमो के टिकट पर सस्पेंस बना हुआ है. पिछली बार की तरह इस बार भी झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना पत्ता साफ नहीं कर रहा. पिछले बार तत्कालीन विधायक शशि भूषण सामड का टिकट काटकर भाजपा से पाला बदले सुखराम उरांव को टिकट दिया गया था. इस बार भी वर्तमान विधायक सुखराम उरांव का टिकट काटने की चर्चा जोरों से हो रही है. कार्यकर्ता भी सुखराम उरांव का टिकट काटने की बातें कह रहे हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से किसी तरह की घोषणा झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश कार्यालय से नहीं हुई है. इधर, सामाजिक कार्यकर्ता सह खरसावां विधायक दशरथ गागरई के भाई विजय गागराई को जेएमएम से टिकट मिलने की चर्चाएं जोरों से चल रही हैं. चक्रधरपुर विधानसभा में इस तरह का माहौल पिछले चुनाव में भी बना हुआ था. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-easy-victory-of-town-club-defeated-gop-and-singh-club-by-ten-wickets/">Chaibasa

: टॉउन क्लब की आसान जीत, गोप एंड सिंह क्लब को दस विकेट से हराया
हालांकि इधर सुखराम उरांव की ओर से टिकट मिलने की बात कही जा रही है. इधर, चाईबासा में आयोजित मुख्यमंत्री के राजनीतिक कार्यक्रम में भी जिला अध्यक्ष सह चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव नहीं पहुंचे, इससे लोगों में चर्चा होने लगी है. कार्यकर्ताओं में भी इस तरह की चर्चा हो रही है कि इतने बड़े कार्यक्रम होने पर जिला अध्यक्ष होने के बावजूद भी कार्यक्रम में नहीं शामिल होना चर्चा का विषय बना हुआ है. मालूम हो कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दूसरी सूची भी जारी कर दी है, लेकिन टिकट को लेकर अभी तक क्लियर नहीं किया. इस संबंध में झामुमो पश्चिमी सिंहभूम के सचिव सोनाराम देवगम ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव जिला से बाहर होने की वजह से चाईबासा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए. हालांकि इसमें किसी तरह की राजनीतिक बात नहीं है. वे अपने निजी काम से जिला से बाहर हैं. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-investigation-started-into-allegations-of-financial-irregularities-on-shri-shani-dev-bhakta-mandali/">Adityapur

 : श्री शनि देव भक्त मंडली पर वित्तीय अनियमितता के आरोप की जांच शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही