Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : स्वदेशी जागरण मंच ने ”ब्लडमैन” के नाम से प्रख्यात लालू कुजुर को किया सम्मानित

Chaibaaa (Sukesh kumar) : कहते हैं कि इंसान का जन्म फर्ज और कर्ज के साथ होता है, फर्ज अपने परिवार के प्रति होता है और कर्ज हमारे समाज, हमारे देश के प्रति होता है. इस दायित्व को जो निभाए वही महान होता है. कुछ इसी बात को चरितार्थ करते हुए शहर चाईबासा के ‘ब्लडमैन’ के नाम से जाने जाने वाले लालू कुजुर ने. लालू कुजुर एक ग्रुप, एक समूह बनाकर जिले के अंतिम गांव तक के लोगों को रक्त की कमी ना हो, इसे पूरा करने के लिए तत्पर रहते है. इनके ग्रुप का नाम उरांव समाज रक्तदान समूह, चाईबासा है जो 24 घंटा तत्पर रहती है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-blood-donation-camp-of-lic-divisional-employees-association-on-16th/">आदित्यपुर

: एलआईसी डिविजनल इंप्लाइज एसोसिएशन का रक्तदान शिविर 16 को

अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया

समाज उपयोगी कार्य को सम्मान देते हुए स्वदेशी जागरण मंच ने स्वदेशी मेला के मंच पर लालू कुजुर एवं समूह के सक्रिय सदस्य सुमित बरहा, किशन बरहा, बिष्णु मिंज, बिक्रम खलखो, अनिल बरहा, मोनू कच्छप, व आकाश तिग्गा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर कुजूर ने कहा कि ईश्वर ने हमें एक ऐसा विकल्प दिया है जो इंसान को इंसान से जोड़ता है, क्योंकि रक्त का कोई विकल्प है ही नहीं. आज जिस तरह से मरीज विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होकर रक्त की कमी को झेल रहे हैं, हम लोगों से देखा नहीं जाता है और जैसे ही इसकी सूचना हम सब को मिलती है. उस वक्त उस मरीज के पास हमारी टीम पहुंच जाती है. हम लोग समय नहीं देखते हैं कि कितना बज रहा है हम लोग अपनी सहभागिता को निभाते हुए तुरंत संबंधित ग्रुप के व्यक्ति को खोज कर बुलाकर मरीज को रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-inspected-kerukocha-upgraded-high-school/">चाकुलिया

: केरूकोचा उत्क्रमित उच्च विद्यालय का विधायक ने किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही