Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : स्वदेशी जागरण मंच ने सुभाष चंद्र बोस को किया नमन

Chaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : स्वदेशी जागरण मंच चाईबासा ने सुभाष चौक पर महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई. उपस्थित सभी सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया. पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम ने कहा कि आजाद हिंद फौज के संस्थापक और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस को जन्म जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए हम सभी को गर्व हो रहा है. जिन्होंने भारत हीं नहीं बल्कि पूरे एशिया महाद्वीप में भारत के वर्चस्व का परचम को लहराया था. महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का परिणाम है कि आज हमारा देश आजाद है. आजाद हिंद फौज के गठन के समय उन्हें कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. उन्होंने हम सभी को नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-gayatri-shiksha-niketans-vanbhoj-cum-family-get-together-organized/">आदित्यपुर

: गायत्री शिक्षा निकेतन का वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित

ये थे उपस्थित

उपस्थित सभी सदस्यों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद के साथ-साथ सुभाष चंद्र बोस अमर रहे के नारे लगाए. मौके पर राम अवतार, राम रवि, सुनील सिंह, प्रताप कटियार, शशिकांत ठाकुर, संजय जांगीड़, अमर कुमार सिंह, आनंद सिंह, नवल किशोर, पिंटू प्रसाद, राहुल कारवां, अनंत शयनम, संतोष सिन्हा, शशि कांत ठाकुर ,कामेश्वर विश्वकर्मा, कौशलेंद्र कुमार ,शिव बजाज मुरारीलाल वैद, दिलीप साव, राकेश पोद्दार चंद्रमोहन तियू आलोक झा मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-matter-of-local-policy-was-not-included-in-the-ninth-schedule-former-mp/">चाईबासा

: स्थानीय नीति का मामला नौवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया- पूर्व सांसद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही