Search

 
 
 

चाईबासा : स्वदेशी जागरण मंच ने जयंती पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच ने गांधी मैदान स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. सभी स्वदेशी प्रेमियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया व उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्राण लिया. वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ स्वदेशी अपनाओ अर्थव्यवस्था मजबूत करो के लक्ष्य को लेकर आंदोलन किया था. अहिंसा विचारधारा को समाज के लिए जागृत करते हुए अंग्रेजो के खिलाफ सशक्त आंदोलन किया जिसका फल स्वरुप हमारा देश आजाद हुआ. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-peoples-faith-is-associated-with-giri-rajeshwari-temple-huge-crowd-gathers-in-navratri/">किरीबुरू

: गिरी राजेश्वरी मंदिर से जुड़ी है लोगों की आस्था, नवरात्र में उमड़ती है भारी भीड़
इसके पश्चात सदर थाना चौक स्थित खादी ग्रामोद्योग भंडार में पहुंचकर सभी स्वदेशी प्रेमियों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम, गुरुचरण नायक चंद्रमोहन तियु, पंकज खीरवाल, अनिल बिरूली, विकास शर्मा,सतीश पुरी, सुखमति बिरूवा समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही