Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कुलसचिव की अवधि विस्तार के लिए सिंडिकेट ने एचआरडी को भेजा प्रस्ताव

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. जयंत शेखर का अक्टूबर माह में तीन साल का कार्यकाल खत्म हो रहा है. लेकिन कुलसचिव के अवधि विस्तार को लेकर कोल्हान विवि के सिंडिकेट ने एचआरडी को प्रस्ताव भेजा है. सिंडिकेट ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान कर दी है. एक साल की अवधि विस्तार डॉ. जयंत शेखर को मिले, इसको लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया गया है. इसमें लगभग सभी सिंडिकेट सदस्य ने अपना हस्ताक्षर कर दिया है. अब जेपीएससी का ही अंतिम निर्णय होगा. स्वीकृति मिलते ही कुलसचिव का अवधि विस्तार होगा. कोल्हान विवि के प्रवक्ता डॉ. पीके पाणी ने कहा कि सिंडिकेट ने अवधि विस्तार की स्वीकृति प्रदान कर दी है. जेपीएससी के निर्णय को ही अंतिम निर्णय माना जायेगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही