Search

 
 
 

चाईबासा : मालवाहक वाहनों से टाटा बाईपास आज रहा जाम, लोगों को हुई परेशानी

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा के टाटा बाईपास के पास मालवाहक वाहनों से शुक्रवार को पूरा सड़क जाम हो गया. इसके कारण आवागमन करने वाले विद्यार्थियों से लेकर आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. शुक्रवार की सुबह से ही टाटा बाईपास लगभग 10 बजे तक जाम रहा. जाम होने की वजह से टाटा कॉलेज की ओर जाने वाले विद्यार्थियों को भी कड़ी मशक्कत कर इधर-उधर से जाना पड़ा. हालांकि एक साइड रास्ता छोड़ दिया गया था. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-four-noamundi-girls-being-taken-for-human-trafficking-rescued/">किरीबुरु

: मानव तस्करी के लिए ले जाई जा रही नोवामुंडी की चार युवतियों को बचाया
इससे कुछ दोपहिया वाहन का आवागमन हो रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार इस तरह का जाम टाटा बाईपास में लग रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से ठीक नहीं किया जा रहा है. मालूम हो कि सुबह का समय कई लोगों का दफ्तर जाने का समय होता है. स्कूली बच्चों को भी छोड़ने जाने वाले वाहन को भी इधर-उधर से घूम कर जाना पड़ रहा है, ताकि स्कूल समय पर पहुंच सकें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही