Search

 
 
 

चाईबासा : टाटा कॉलेज छात्र संघ छात्र हित में करेगा आंदोलन

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : टाटा कॉलेज छात्र संघ ने पिछले दिनों छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर टाटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ एससी दास को ज्ञापन सौंपा था. ज्ञापन में 15 दिनों के अंदर मूलभूत सुविधा विद्यार्थियों तक पहुंचाने के साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई थी. इस संबंध में छात्र संघ के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मंजीत हांसदा ने कहा कि समय बीतने के बावजूद भी टाटा कॉलेज प्रशासन छात्र हित की मांगों एवं विद्यार्थियों के सुविधाओं के प्रति गंभीर नहीं है. मांग पूरी नहीं होने पर विद्यार्थियों में काफी आक्रोश दिख रहा है. वहीं, छात्र संघ सचिव सुबोध महाकुड़ ने कहा कि छात्र हित की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई कॉलेज प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही है. मांग नहीं पूरी होने पर छात्र संघ चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-jharkhand-general-kamgar-union-held-a-meeting-with-the-workers/">नोवामुंडी

: झारखंड जनरल कामगार यूनियन ने मजदूरों के साथ की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही