Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : फुटबॉल की नई पौध तैयार कर रहा है टाटा स्टील फाउंडेशन

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : खेल के क्षेत्र में अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों को सामने लाने में टाटा स्टील फाउंडेशन की भूमिका अहम रही है. लंबे समय से चली आ रही है यह भूमिका आज भी वक्त बदस्तूर जारी है. पश्चिम सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे आज फुटबॉल में अपना कैरियर बना रहे हैं. चाईबासा स्थिति सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चे और बच्चियों को फुटबॉल के गुर से लैस किया जा रहा है. इन सभी बच्चे और बच्चियों का चयन टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा पिछले दिनों किया गया था. इनमें 10 वर्ष से लेकर 14 वर्ष के बीच विभिन्न आयु वर्ग के 20-20 खिलाड़ी शामिल हैं. इन खिलाड़ियों को प्रतिदिन दो घंटे का प्रशिक्षण देकर फुटबॉल के हर गुर और तकनीकी जानकारियों से लैस किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-caught-two-bike-thieves-posing-as-buyers/">जमशेदपुर

: खरीदार बनकर पुलिस ने दो बाइक चोर को पकड़ा

देश स्तर पर खेल रहे जिले की खिलाड़ी

प्रशिक्षक जितेंद्र बारी ने बताया कि यहां से प्रशिक्षित होने के बाद सभी खिलाड़ियों को जमशेदपुर में होने वाले ट्रायल में भेजा जायेगा, जहां पर टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रशिक्षकों की देखरेख में इनका पुनः चयन किया जाएगा और इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि पश्चिम सिंहभूम जिले के नौ ऐसे खिलाड़ी हैं जो टाटा स्टील फाउंडेशन से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आज देश के विभिन्न क्लबों के तरफ से खेलते हुए देश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही