Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टाटा स्टील ने जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया फर्स्ट एड बॉक्स व स्ट्रेचर

Chaibasa (Sukesh Kumar) : टाटा स्टील नोवामुंडी ने मंगलवार को सीएसआर मद के तहत जिला प्रशासन को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सा किट व अन्य सामग्री प्रदान की. इन चीजों से दुर्घटना में घायल लोगों का प्राथमिक उपचार किया जा सकेगा. आपातकालीन सेवा में प्राथमिक चिकित्सा किट ज्यादा कारगार साबित होगी. टाटा स्टील की ओर से जिला प्रशासन को 50 फर्स्ट एड बॉक्स, 50 फोल्डेबल स्ट्रेचर एवं 40 पब्लिक एड्रेस सिस्टम प्रदान किये गए. टाटा स्टील नोवामुंडी के पदाधिकारियों ने सीएसआर के तहत उक्त आपातकालीन उपकरण जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को जिला मुख्यालय जाकर संयुक्त रूप से सौंपा. इस दौरान उपायुक्त ने इस पहल की सराहना की और कहा कि आने वाले दिनों में और भी बेहतर सामग्री मिले इसको लेकर प्रयास किया जा रहा है. वैसे यह सामान सभी थाना में वितरित किया जाना है, जिससे पुलिस घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर सके. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-meeting-of-kumirmudi-school-management-committee-held/">मुसाबनी

: कुमीरमुड़ी विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही