Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी शिक्षक गया जेल

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी इचावाईपी स्कूल के शिक्षक को महिला थाना की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी चुमरू तामसोय अंजदबेड़ा गांव का रहने वाला है. इसके खिलाफ पीड़िता के बयान पर 13 मई 2023 को मामला दर्ज किया गया था. दर्ज मामले में बताया गया है कि अक्टूबर महीने में पीड़िता अपने घर पर अकेली थी उसी समय चुमरु तामसोय अकेले पाकर घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-woman-injured-in-fight-over-mutual-dispute/">घाटशिला

: आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला घायल

न्यायालय में 164 का बयान किया गया कलमबंद

इस बारे में परिजनों को जब पता चला तो परिजनों ने पीड़िता से पूछताछ की तब पीड़िता ने शिक्षक चुमरू तामसोय का नाम बताया. गांव में बैठक हुई जिसमें चुमरू ने युवती से शादी करने की बात कही. बाद चुमरू ने शादी करने से इंकार कर दिया. इसके बाद थाना में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस चुमरू तामसोय को जेल भेज दिया है. इघर पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच किया गया और न्यायालय में 164 का बयान कलमबंद किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही