Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह में हर्षोल्लास मनाया गया शिक्षक दिवस

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह में शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इससे पूर्व शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बाल संसद के मंत्रियों ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की. मौके पर शिक्षक शिक्षिकाओं ने एक दूसरे को बधाई दी और बच्चों ने डिजाइनदार थैला शिक्षकों को प्रदान कर सम्मानित किया. मौके पर छात्र इंद्र तांती ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला और शिक्षक दिवस की महत्व को बताया. [caption id="attachment_411245" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Chaibasa-Teachers-Day-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं.[/caption] इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-teachers-day-celebration-celebrated-in-college-and-womens-college/">घाटशिला

: महाविद्यालय एवं महिला कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह

शिक्षक हमें अच्छे इंसान बनने की राह दिखाते हैं

इंद्र तांती ने विद्यार्थियों की ओर से अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक हमें अच्छे इंसान बनने की राह दिखाते हैं. लिहाजा शिक्षकों को सम्मान करना हमारा परम कर्तव्य है. प्रधानाध्यापक कृष्णा देवगम ने बच्चों को अपने संदेश में कहा कि किसी भी परिस्थिति में हमें जीवन की डगर को हर तरह से स्वयं को सक्षम बना कर पार करने की जज्बा रखनी चाहिए. यह जज्बा हम शिक्षित बनकर ही प्राप्त कर सकते हैं. प्रधानाध्यापक ने सभी बच्चों को शिक्षकों के सम्मान में सुंदर प्रस्तुति और बहुमूल्य उपहार के लिए धन्यवाद कहा. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर:">https://lagatar.in/manoharpur-many-programs-were-organized-on-teachers-day-in-saint-augustin-college/">मनोहरपुर:

 संत अगस्तिन महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में ये सभी हुए उपस्थित

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तोयोन तोपनो, गंगाराम लागुरी, एलिस बेक, कल्पना गोराई, सुकांति गोप, विजय प्रताप, सुशील कुमार सरदार समेत बाल संसद के मंत्रियों बिरसा बारी, सुशीला गोप, सनी कालुंडिया, पवन बारी, नंदी कालुंडिया, कविता बोयपाई, लखन कालुंडिया, पार्वती तुबिद एवं काफी संख्या में विद्यालय की बच्चियां उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही