Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में पहली बार पर शिक्षकों को मिला सम्मान

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : प्रयास एक नई पहल एनजीओ द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिले में पहली बार चार पारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया. प्रयास एक नई पहल द्वारा यह पारा शिक्षक सम्मान समारोह चाईबासा के शांति जूनियर्स प्री स्कूल में आयोजित की गई. शिक्षक दिवस पर हमेशा स्कूलों, कॉलेज एवं कई संस्थाओं द्वारा वर्तमान कार्यरत शिक्षकों तथा सेवानिवृत्त शिक्षकों को ही सम्मानित किया जाता है. संस्था ने पारा शिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया. पारा शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में झारखंड सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था प्रयास एक नई पहल के द्वारा आमंत्रित चारों पारा शिक्षकों एवं अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन संस्था के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने किया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-training-given-to-polling-and-counting-personnel-results-will-come-by-late-night/">चक्रधरपुर

: मतदान व मतगणना कर्मियों को दी गई ट्रेनिंग, देर रात तक आएगा परिणाम
उन्होंने कहा कि हम अपने माता-पिता तथा शिक्षकों का ऋण कभी नहीं उतार सकते. सेवानिवृत्त शिक्षक एवं संस्था की सचिव सीमा टिर्की ने कहा कि शिक्षक ही इंसान को शिक्षित कर जीवन में कामयाबियों को हासिल करने लायक बनाती हैं. उन्होंने शिक्षकों से अनुरोध किया कि हमारी संस्था द्वारा गांवों में चलाए जा रहे जन जागरुकता अभियान में साथ दें तथा सहयोग भी करें. संस्था के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यों एवं अतिथियों के द्वारा चारों पारा शिक्षकों साधु चरण बुड़ीउली, शैलेश सुन्डी, पद्मिनी संवैया एवं लक्ष्मी बोइपाई को बुके देकर, शाल ओढ़ा कर तथा प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : झारखंडी">https://lagatar.in/jharkhandi-language-khatian-struggle-rights-march-on-12th-september-devendra-mahato/">झारखंडी

भाषा खतियान संघर्ष अधिकार मार्च 12 सितंबर को : देवेंद्र महतो
इसके साथ ही आमंत्रित महिला कॉलेज की प्रोफेसर अर्पिता सुमन टोप्पो, समाजसेवी नेहा निषाद एवं शिक्षिका पूनम रानी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. अतिथियों ने भी पारा शिक्षकों को बधाईयाँ दी. अर्पित सुमन टोप्पो ने लीक से हटकर पहली बार पारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर प्रसस्ति पत्र देने के लिए प्रयास एक नई पहल संस्था की सराहना की. कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की सदस्य संध्या सुरीन, मीनाक्षी विश्वकर्मा, बेला जेराई, अंजना कन्नौजिया एवं अन्य का सराहनीय सहयोग रहा. कार्यक्रम का संचालन बेला जेराई के द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन संध्या सुरिन द्वारा किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही