Search

 
 
 

चाईबासा : समय सारणी के तहत कॉलेजों में शिक्षक ले कक्षाएं, अन्यथा शिक्षक पर होगी कार्रवाई : डॉ एससी दास

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : टाटा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ एससी दास ने सोमवार को कॉलेज के सभी शिक्षकों के साथ एक बैठक की. इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. प्राचार्य ने बताया कि कक्षा नियमित रूप से नहीं लेने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी. समय सारणी के तहत कॉलेजों में पढ़ाई नहीं होने की सूचनाएं मिल रही है. यह एक गंभीर मामला है. विद्यार्थियों की शिकायत लगातार मिल रही है. ऐसे शिक्षक जो समय सारणी के तहत नहीं पढ़ रहे हैं. उन पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी तरह का बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-criticism-of-the-policies-of-the-central-government-in-the-joint-session-of-three-organizations/">जमशेदपुर

: तीन संगठनों के संयुक्त अधिवेशन में केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना

छात्र शिकायत पेटी के माध्यम से कर सकते हैं शिकायत

प्राचार्य ने कहा कि छात्रहित में कॉलेज बना हुआ है. छात्रों की पढ़ाई महत्वपूर्ण है, कॉलेज में शिक्षकों की समस्या लगभग खत्म हो रही है. कुछ विषय में शिक्षक नहीं है. उसमें भी जल्द ही शिक्षक आ जाएंगे. समय पर कॉलेज शिक्षक पहुंचे और समय से पहले कॉलेज ना छोड़े. बैठक में कॉलेज के विकास संबंधित मामले को लेकर भी विचार विमर्श किया गया और सभी शिक्षकों से सुझाव लिए गए. शिक्षकों की समस्याओं को भी गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य ने कहा कि यदि किसी शिक्षक के पास समस्या है तो वह बताएं, ताकि उसका समाधान किया जा सके.  इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-subroto-mukherjee-cup-football-competition-concluded-at-birsa-munda-stadium-seraikela/">सरायकेला

: बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न
विद्यार्थियों की शिकायत हमेशा महत्वपूर्ण है यदि विद्यार्थी को शिकायत करते हैं तो उसे गंभीरता से लेते हुए मुझ तक पहुंचाएं. विद्यार्थी शिकायत पेटी में भी अपना शिकायत लिख कर डाल सकते हैं. बैठक में मुख्य रूप से डॉ किशोर साहू, डॉ संजय गोराई, प्रो रिंकी दोराई, डॉ हरेश कुमार, एस सोरेन, राजेंद्र ठाकुर, डॉ श्याम सौरभ, दानेश अहमद समेत काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही