Search

 
 
 

चाईबासा: टोन्टो के टोपा बेड़ा गांव में सांप के काटने से किशोर की मौत

 
Chaibasa: टोन्टो प्रखंड के टोन्टो पंचायत के टोपा बेड़ा गांव में 16 वर्षीय किशोर सोमा लागुरी की मौत हो गई. वह प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में कक्षा छठी का छात्र था. आज बुधवार सुबह लगभग चार बजे उसे सांप ने काटा. उसके बाद परिवार वाले झाड़ फूंक कर उसके इलाज की कोशिश में लगे रहे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/cid-investigation-begins-in-the-murder-of-jamshedpur-transporter-vikram-singh/">जमशेदपुर

के ट्रांसपोर्टर विक्रम सिंह की हत्या के मामले में सीआईडी जांच शुरू

मृतक के परिवार को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं को दिलाने का प्रयास करेंगे: मुखिया

इसकी जानकारी जब नवनिर्वाचित मुखिया दीपिका लागुरी को मिली तो भाड़े की गाड़ी कर उसे सदर अस्पताल ले गए. तब तक काफी देर हो चुकी थी. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुखिया ने कहा कि वह मृतक के परिवार को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं को दिलाने का प्रयास करेंगे. इस मौके पर पूर्व मुखिया बाबूराम लागुरी साईंमन, लागुरी गोनो लागुरी सहित अनेक लोग परिवार को सांत्‍वाना देने के लिये उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-audit-of-4-tire-shops-in-bistupur-fire-extinguishers-not-found-anywhere/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर में 4 टायर दुकानों का फायर ऑडिट, कहीं नहीं मिला अग्निशमन यंत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही