Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टाटा कॉलेज में दस दिवसीय हिंदी पखवाड़ा का समापन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : टाटा कॉलेज के हिंदी विभाग में आयोजित दस दिवसीय हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा का समापन शनिवार को हो गया. इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान घनश्याम सोय, द्वितीय स्थान वीर सिंह बालमुचू एवं तृतीय स्थान शनीश कुमार ने प्राप्त किया. निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान घनश्याम सोय, द्वितीय स्थान अनुराग महतो एवं तृतीय स्थान संतोष गोप ने प्राप्त किया. कविता लेखन प्रतियोगिता में नमिता गागराई को प्रथम, शिवानी टूटी को द्वितीय एवं मनीषा रतन देवगम को तृतीय पुरस्कार मिला. मौके पर टाटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ एससी दास ने कहा कि हमें हिंदी भाषा को और भी बढ़ावा देना है. वही विभागाध्यक्ष डॉ किशोर साहू ने हिंदी की महत्ता के बारे में बताया. कहा कि हमें हिंदी को लोकल से ग्लोबल बनाने की कोशिश करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-manjhari-woman-found-in-injured-condition-in-sadar-sub-division-office-premises/">चाईबासा

: सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में मंझारी की महिला जख्मी अवस्था में मिली

स्वरचित कविता की दी प्रस्तुति

14 से 23 सितंबर आयोजित इस कार्यक्रम में हिंदी विभाग की प्रोफेसर आशा रानी सुंडी एवं प्रोफेसर माधुरी सामंत का महत्वपूर्ण योगदान रहा. बतौर अतिथि राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो रिंकी दोराई, डॉ हरीष कुमार, ओड़िया के विभागाध्यक्ष डॉ पीआर साहू उपस्थित थे. मंच का संचालन वीर सिंह बालमुचू एवं घनश्याम सोय ने किया. कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो आशा रानी सुंडी ने स्वरचित कविता पढ़कर किया. कार्यक्रम में बजमती मुंदुईया, लक्ष्मी सुंडी, ऐबनेजर पूर्ति, जीतू कुजूर, गणेश चंद्र बोबोंगा समेत काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही