Search

 
 
 

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के दस फुटबॉल रेफरी फिटनेस टेस्ट में हुए पास

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड फुटबॉल संघ के तत्वावधान में बोकारो व लोहरदगा में रेफरियों का फिटनेस टेस्ट आयोजित हुआ. इसमें राज्य भर के विभिन्न जिलों के कुल सात सौ रेफरियों ने हिस्सा लिया. इनमे से पश्चिमी सिंहभूम जिला से सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के दस रेफरी पास हुए. महिला रेफरियों (कैटेगरी -5) में मालती मुंडा, पुनामी बागे, सीता गोप पास हुई, पुरुष रेफरियों (कैटेगरी-4) में प्रकाश चन्द्र सवैया, कैटेगरी- 5 में रंजीत सैवयां, सन्नी बारी, सोंगा सुंडी, रोहित जेराई, तैसुम आलम, फ्रांसिस बेसरा ने पास किया हैं. कुल दस रेफरी शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा देने के बाद पास हुए. इन रेफरियों को सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों टीके मित्रा, कुलचंद्र कुजूर, अर्जुन बानरा, ई हक, सुबोध खंडाइत, मानकी क़ुदादा, जितेन्द्र बारी और लव अल्डा ने पास होने पर बधाई दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-singhbhum-chamber-of-commerce-distributed-tricolor-among-the-members/">जमशेदपुर

: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सदस्यों के बीच वितरित किया तिरंगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही