Search

 
 
 

चाईबासा : सर्पदंश से दस वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जहरीले सांप के डंसने से मुफस्सिल थाना अंतर्गत अंकुल कुटी गांव निवासी चंद्रमोहन कुदादा की 10 वर्षीय बेटी गीता कुदादा की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग 7 बजे गीता कुदादा अपने घर में रखे घान पुड़ा के पास से कुछ सामान निकाल रही थी. उसी समय उसके पैर में एक जहरीले सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई. उसे तुरंत सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-32-youths-joined-jmm-in-malbandhi-mla-welcomed/">बहरागोड़ा

: मालबांधी में 32 युवाओं ने थामा झामुमो का दामन, विधायक ने स्वागत किया
परिजनों ने बताया कि जिस जगह पर धान का पुड़ा रखा हुआ था, वहां पर एक बिल बना देखा गया. उक्त बिल में पहले से सांप बैठा हुआ था. जब बच्ची घान के पास से कुछ सामान निकाल रही थी उसी समय सांप ने उसे डंस लिया. देखते ही देखते बच्ची की स्थिति गंभीर हो गई. तुरंत उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पाते ही सदर थाना की पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. बता दें कि इस महीने में अब तक सर्पदंश के शिकार दस लोगों को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया है, जिनमें दो की मौत हो गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही