Search

 
 
 

Chaibasa : योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके तक पहुंचाना सरकार का उद्देश्य - सुमी

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को सदर प्रखंड के नरसंडा पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में झामुमो नेत्री सुमी पूर्ति भी शामिल हुईं. उन्होंने शिविर में ग्रामीणों से कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. सरकार का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके तक पहुंचे इसके लिए पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किये जा रहे है. शिविर में उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने की अपील की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Chaibasa-Yojna-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-road-construction-will-start-soon-from-lodhai-to-tebo-joba-majhi/">Chakradharpur

: लोढ़ाई से टेबो तक जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण – जोबा माझी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही