Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि के घंटी आधारित सहायक प्राध्यापकों का नाम बदलकर आवश्यकता आधारित रखा गया

Chaibasa (Sukesh kumar) : मंत्री परिषद में लिये गए निर्णय के आलोक में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संकल्प जारी किया गया. जिसमें घन्टी आधारित सहायक प्राध्यापकों का नाम बदलकर आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापक रख दिया गया. कोल्हन विश्वविद्यालय के घंटी आधारित शिक्षकों को 2017 के उच्च शिक्षा विभाग के संकल्प के अनुसार उन्हें पूर्व में प्रति क्लास 600 रुपये दिये जाते थे और महीने में अधिकतम 36000 रुपये. लेकिन जारी संकल्प के अनुसार उन्हें अब 57,700 रुपये मिलेंगे. साथ ही उन्हें माह में 64 क्लास लेनी होगी. यदि 64 क्लास से कम हुआ तो प्रति क्लास 900 रुपये काटेंगे. एक और जहां छह वर्षों बाद मानदेय में वृद्धि हुई वहीं दूसरी और उन्हें अभी भी फिक्स यूजीसी वेतनमान नहीं मिलेगा. उनकी कार्य की प्रकृति अभी भी घन्टी पर ही तय है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-criminals-fired-after-entering-a-cloth-shop-a-customer-injured/">आदित्यपुर

: कपड़ा दुकान में घुसकर अपराधियों ने की फायरिंग, एक ग्राहक घायल

प्रदेश के 750 प्राध्यापकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा

जबकि प्राध्यापक संघ की यह मांग थी कि 57,700 रुपये फिक्स दिये जाये और छुट्टी का भी प्रवधान लागू हो. इस संबंध में ज्ञानचंद जैन कॉमर्स कॉलेज के आवश्यकता आधारित प्राध्यापक संघ के प्रतिनिधि जेबी आरआर शास्त्री ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग ने इस संकल्प में बहुत चालाकी का प्रयोग करते हुए हमारे मानदेय में तो वृद्धि कर दी. लेकिन घन्टी और छुटी के लिये हमे बंधुवा मजदूर की तरह ही रखा है. इसलिए छुटी के समय में भी हमसे गैर शैक्षणिक कार्य करवाएं जायेंगे. इस संकल्प में सरकार ने हमलोगों के मानदेय की सीमा तो यूजीसी के तहत रख दी. लेकिन न तो वो स्थायी है और न ही उसमें हमलोगों की छुट्टी के बारे में कोई जिक्र है. उन्होंने कहा कि हमलोगों को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और अब हमलोग अपना अधिकार कोर्ट से ही प्राप्त करेंगे. उन्होंने कहा कि इसके लागू होने पर स्थिति पहले से ज्यादा अच्छी नहीं होगी. बरहाल स्थिति जो भी हो. लेकिन इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 750 प्राध्यापकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें :धीरेंद्र">https://lagatar.in/dhirendra-shastri-reached-patna-on-a-five-day-tour/">धीरेंद्र

शास्त्री पांच दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, आज शाम से तरेत पाली मठ में करेंगे हनुमत कथा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही