Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : डीएवी स्कूल में कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में उपन्यास सम्राट, कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद की जयंती सोमवार को मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा का प्रारंभ मुंशी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. प्राचार्या रेखा कुमारी ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद बीसवीं सदी के प्रतिनिधि कथाकार थे. हिंदी विभागाध्यक्ष एसबी सिंह ने कहा कि मुंशीजी की रचनाओं से ही साहित्य में दलित विमर्श की शुरुआत हुई. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-crowds-of-devotees-gathered-for-jalabhishek-in-pagodas/">किरीबुरू

: शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़
उन्होंने बच्चों से महान साहित्यकारों की रचनाओं को पढ़ने एवं विविध विधाओं को कलमबंद करने की अपील की. छात्रा हर्षिता कुमारी ने मुंशी जी के जीवन पर आधारित कविता प्रस्तुत की. अंशिका अग्रवाल ने मुंशी जी के जीवन पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला. मौके पर शिक्षिका सुमित्रा कुमारी के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा व ट्रैफिक नियमों से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. मंच संचालन सौम्यदीप नंदी ने किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ex-servicemen-council-organized-kargil-day-and-sainik-samman-ceremony/">जमशेदपुर

: पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने कारगिल दिवस व सैनिक सम्मान समारोह का किया आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही