Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : अमला टोला स्थित शनि मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शनि महाराज का जन्मोत्सव

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : शनि महोत्सव को लेकर अमला टोला स्थित शनि मंदिर में भगवान शनि महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सोमवार को सुबह से ही पांच ब्राह्मणों के समूह द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ उनके जन्मोत्सव मनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई. इस प्रक्रिया के दौरान यजमान के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. वहीं, भगवान शनि महाराज की पूजा करने के उपरांत हवन किया गया और उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच भगवान के भोग का वितरण किया गया. विदित हो कि शनि महाराज के जन्मोत्सव को लेकर रविवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं व युवतियां शामिल हुई थीं. रविवार की पूरी रात भजन-कीर्तन के बाद आज सुबह से शनि महाराज के जन्मोत्सव मनाने की प्रक्रिया आरंभ हुई. इसे भी पढ़े किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-vat-savitri-vrat-celebrated-with-gaiety-reverence-in-various-regions/">किरीबुरु

: विभिन्न क्षेत्रों में वट सावित्री व्रत हर्षोल्लास व श्रद्धापूर्वक मना 
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही