Search

 
 
 

चाईबासा : सदर अस्पताल में समारोह पूर्वक मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बुधवार को सदर अस्पताल में दो कार्यक्रम आयोजित किया. जहां एक ओर पूर्व से चली आ रही पूर्व चयनित यक्ष्मा रोगियों को पोषाहार दिया गया एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए उन्हें निर्देशानुसार दवा लेने का आग्रह किया गया. वहीं, दूसरी ओर मातृ एवं नवजात शिशु जागरूकता शिविर व कन्या जन्मोत्सव का विशेष आयोजन हुआ. कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर एएन डे तथा चन्द्रवती बोइपाई उपस्थित थे. यहां क्लब के नवजीत सिंह तथा दुर्गेश खत्री ने अथितियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. क्लब की अध्यक्षा हीना ठक्कर ने प्रसूताओं को कन्या के जन्म की बधाई देते हुए कहा कि कन्या लक्ष्मी का अवतार होती है और कन्या किस्मत वालों के घर ही जन्म लेती है. इसलिए कन्याओं को बोझ ना समझे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mentally-handicapped-check-up-camp-organized-in-chc/">चाकुलिया

: सीएचसी में मानसिक दिव्यांग जांच शिविर आयोजित

प्रसूताओं को दिए गए उपहार

डॉ बोयपाई ने प्रसूताओं को नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे में जानकारी दी. कहा कि स्तनपान एवं टीकाकरण समय से करवाना चाहिए. डॉ एएन डे ने माताओं को स्वास्थय से संबंधित जानकारी दी और कन्याओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में बताया. कार्यक्रम के प्रयोजक सुशील चौमाल ने कन्या जन्म की बधाई देते हुए प्रसूताओं को सेनेटरी नेपकिन और हार्लिक्स प्रदान किया व नवजात शिशुओं को दो जोड़ी कपड़े, तेल, शेम्पू, पाउडर, साबुन, निपल, खिलौने उपहार स्वरूप दिए. धन्यवाद ज्ञापन दुर्गेश खत्री ने किया. मौके पर महेश खत्री, अनिल शर्मा, सुशील मूंधड़ा, रमेश दत्तानि, नरेंद्र ठककर उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही