Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत तीर्थ यात्रियों की बस हुई रवाना

Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले से 41 लाभुक तीर्थयात्री व 5 सहयोगी यात्रियों को बस से रवाना किया गया. बस को कार्यपालक दंडाधिकारी चाईबासा एवं जिला खेल पदाधिकारी सह पर्यटन नोडल पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर सोमवार को रवाना किया. सभी यात्री राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना के तहत द्वारकापुरी एवं सोमनाथ तीर्थ स्थल का भ्रमण करेंगे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-solo-cyclist-asha-malviya-reached-the-city-honored-by-inner-wheel-club/">जमशेदपुर

: सोलो साइक्लिस्ट आशा मालवीय शहर पहुंची, इनर व्हील क्लब ने किया सम्मानित

द्वारकापुरी व सोमनाथ तीर्थ यात्रा कराया जाएगा

जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बीपीएल श्रेणी के हिंदू धर्मावलंबियों के तीर्थयात्रियों को विशेष ट्रेन द्वारा रांची से आईआरसीटीसी के माध्यम से द्वारकापुरी एवं सोमनाथ तीर्थ यात्रा कराया जाएगा. जिले से कुल 41 तीर्थयात्रियों को तीर्थ दर्शन करने के लिए भेजा गया. सभी यात्रियों को हटिया रेलवे स्टेशन से झारखंड के सभी जिलों से आए तीर्थयात्रियों के साथ विशेष ट्रेन से रवाना किया जाएगा. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी राम नारायण खलखो ने सभी तीर्थयात्रियों से उनका कुशलक्षेम एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली. साथ ही सभी को शुभकामनाएं देते हुए जिले को बेहतर बनाने के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-women-surrounded-the-block-headquarters-with-empty-utensils/">मनोहरपुर

: खाली बर्तन लेकर महिलाओं ने प्रखंड मुख्यालय का किया घेराव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही