Search

चाईबासा : तेजी से विकास का कार्य कर रही केन्द्र सरकार : जवाहर लाल

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : भाजपा के सदर मंडल अध्यक्ष जय किशन बिरूली के नेतृत्व में रविवार को ग्रामकुंटा गांव में महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा ने कहा कि केंद्र सरकार हर गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने का कार्य कर रही है. इन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा फायदा गांव के लोगों को सीधे विकास के रूप में देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी विकास पुरुष के नाम से जाने जा रहे हैं, इसके विपरीत वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार केवल विवादित बातों को समाज में लाकर समाज को बांटने का काम कर रही हैं. हेमंत सरकार जल जंगल जमीन की बात कहती है, लेकिन जब जल जंगल जमीन के संरक्षण की बात आती है तो केंद्र सरकार पर दोष देने लगते है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-unorganized-labor-union-meeting-concluded/">जमशेदपुर

: झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन का बैठक संपन्न

लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताने का आग्रह

उन्होने लोगों से आग्रह किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को जिताकर संसद भेजे ताकि विकास की गति सीधे दिल्ली तक जुड़ी रहे. इस दौरान जिला महामंत्री प्रताप कटियार, मंडल महामंत्री कुंजबिहारी खन्डाईत, साधो लुन्डिया, अनिल बारी, सुरज पूर्ति, अभिषेक बारी, मंडवारी बारी, मंगल बारी, कृष्णा बारी, सबीता बारी, ललीता बारी, सावित्री बारी, श्रीमती बारी, बिरंग कुई, बुदनी बारी, नलगुम बारी, गुरूवारी बारी, मनेहर बारी, महराज बारी, सिदियू बारी, श्याम बारी, मंगल सिंह बारी, लखन बारी, सुरेन बानरा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//