Search

 
 
 

चाईबासा : चैम्बर ने डीसी को मापतौल विभाग से हो रही परेशानी बताई

 
Chaibasa : चाईबासा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष नितिन प्रकाश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को डीसी अनन्य मित्तल से मुलाकात कर मापतौल विभाग से हो रही परेशानियां बताईं. उन्होंने कहा कि विभाग के सक्षम पदाधिकारी और कर्मचारी वर्षों से अनुपस्थित हैं. पूरे कोल्हान की जिम्मेदारी होने के कारण कार्यालय का संचालन जमशेदपुर से ही होता है. इसे भी पढ़ें : विधानसभा">https://wp.me/pd6imw-wuS">विधानसभा

समिति ने सड़कों की स्थिति व वाहनों की क्षमता पर विभाग से मांगी रिपोर्ट
पूरे जिले के व्यापारी बंधुओं का रिन्यूअल अथवा नई अनुज्ञप्ति हेतु जमशेदपुर का चक्कर लगाना पड़ता है. विलंब होने के फलस्वरूप अनावश्यक हर्जाना और मुकदमों का दंश झेलना पड़ रहा है. चाईबासा चैम्बर ने आग्रह किया कि मापतौल विभाग में नियमित पदाधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं. डीसी ने आश्वासन दिया कि इस विषय पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी. प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, सचिव संजय चौबे, निवर्तमान सचिव सह कार्यसमिति सदस्य मधुसूदन अग्रवाल और कोषाध्यक्ष आदित्य विक्रम सारडा शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही