Search

 
 
 

चाईबासा : मुखिया ने ठीक करवाया जल मीनार व चापाकल

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला प्रशासन के निर्देश के बाद सभी मुखिया ने अपने-अपने पंचायत में पानी की सुविधा बहाल करने को लेकर काम करना शुरू कर दिया गया है. इसी क्रम में झीकपानी प्रखंड की मुखिया जयन्ती बिरूली ने अपने चोया पंचायत के सभी खराब 8 जल मीनारों तथा पांच चापाकलों की मरम्मत करायी. उन्होंने बताया कि 9 जलमीनार पानी आपूर्ति का बड़ा स्रोत था, जो पंचायत के विभिन्न गांव में थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-rail-wheel-in-khemashuli-for-the-second-day-and-nh-49-jammed-on-the-third-day/">चाकुलिया

: खेमाशुली में दूसरे दिन भी रेल चक्का और तीसरे दिन एनएच 49 जाम
इन जल मीनारों पर बड़ी आबादी निर्भर थी. उपायुक्त के निर्देश के बाद इन जलमीनारों को ठीक करवा दिया गया है. सभी मीनारों के माध्यम पानी आ रहा है, जिसका फायदा ग्रामीणों को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि चेड़ेया पहाडी पता साई, कुदापी, मतकमहातु स्थित एक ग्रामीण के घर के बगल में कुल्डिहा चेडेया पहाडी टोला, चोया डीपासाई टोला तथा बेटेया सोसोसाई में खराब जल मीनार को ठीक करवाया गया. चोया हिन्दी प्रावि समेत अन्य चार जगहों पर चापाकल को ठीक कराया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही