Search

 
 
 

चाईबासा : मुख्यमंत्री ने छात्र हित में लिया ऐतिहासिक फैसला- प्रीतम बांकिरा

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड में अंगीभूत व डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई जारी रखने के फैसले को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने ऐतिहासिक फैसला बताया है. प्रीतम बांकिरा ने इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने छात्र हित के प्रति संवेदनशीलता दिखाते ये फैसला लिया है. इंटर की पढ़ाई बंद होने के पश्चात पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने सबसे पहले छात्रों के हित के लिए आवाज उठाने का काम किया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kale-met-the-president-in-delhi-invited-to-akhand-tiranga-yatra-cum-shaheed-samman-program/">जमशेदपुर

: दिल्ली में राष्ट्रपति से मिले काले, अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान कार्यक्रम में आमंत्रित किया

राज्यपाल व मुख्यमंत्री को किया था पत्राचार

इसे लेकर 13 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद नहीं करने की मांग मुख्यमंत्री से की गई थी. इस मामले में 20 जून को राज्यपाल व मुख्यमंत्री को पत्राचार भी किया गया था. मौके पर सांसद प्रतिनिधि अंबुराय चौधरी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य अमित मुखी, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य गोविंद महतो, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन महतो, सन्नी राॅबर्ट अंथोनी,चुन्नू रहमान, राजेन्द्र महतो,मनोज भंसाली, कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष सापू मंडल , युवा कांग्रेस जिला उप कोषाध्यक्ष हरीश अंगरिया आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही