Search

 
 
 

चाईबासा : मुखिया ने ग्रामीणों से शौचालय निर्माण के लिए कागजात जमा करने का किया अनुरोध

 
Chaibasa (Ramendra kumar sinha) : चाईबासा स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाले शौचालय के निर्माण का कार्य पुनः जोर पकड़ रहा है. इस क्रम में टोंटों पंचायत के मुखिया दीपिका लागुरी ने पंचायत के सात गांव कुदाम सदा लिसीमोती, टोन्टो, तोपाबेडा, बंदाबेडा, उदलकम, तथा टेन्सरा गांव के ग्रामीणों से अपने शौचालय निर्माण को लेकर आगे आने का अनुरोध किया है. उन्होंने सभी ग्रामीणों से कहा है कि अपने शौचालय का निर्माण करवाना चाहते हैं वह अपने साथ अपना बैंक पासबुक तथा आधार कार्ड की फोटो कॉपी उनके कार्यालय में जमा करा दें, ताकि लाभार्थियों को उनके कागजातों की जांच पड़ताल के उपरांत शौचालय का निर्माण करवा कर उसकी एक फोटो अपलोड कर दें. इसके बाद पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा शौचालय निर्माण की स्वीकृत राशि ₹12000 विभाग के कार्यालय में आकर उस राशि को प्राप्त कर लें. इसे भी पढ़ें :जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/terrorists-fired-on-two-foreign-laborers-in-jammu-and-kashmirs-anantnag-injured/">जम्मू-कश्मीर

के अनंतनाग में आतंकवादियों ने दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग की, घायल
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि इसके लिए अपने वार्ड सदस्य, गांव के मुंडा आदि से संपर्क कर इस बारे में विस्तार से जानकारी भी ले सकते हैं . इसके पीछे का उद्देश्य है कि सभी अपने-अपने घरों में बनाए शौचालय का उपयोग करें और मच्छर जनित रोग से होने वाली बीमारियों से आप बचे रहें. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-potholes-and-sharp-stones-have-emerged-the-road-villagers-are-upset/">बहरागोड़ा

: सड़क पर उभरे हैं गड्ढे और नुकीले पत्थर, ग्रामीण परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही