Search

 
 
 

चाईबासा : एक साल से बंद पड़ा है प्राथमिक विद्यालय जैरपी का निर्माण कार्य

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : संवेदक की लापरवाही से हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जैरपी गांव के स्कूली बच्चों के साथ अभिभावक भी परेशान हैं. प्राथमिक विद्यालय जैरपी का निर्माण कार्य पिछले एक साल से ठप पड़ा है. स्कूल निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से गांव के बच्चों को पढ़ाई के लिए एक डेढ़ किमी दूर दामोदरपुर जाना पड़ रहा है. जब इस मामले की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने माननीय विधायक दीपक बिरुवा को दी. विधायक दीपक बिरुवा शुक्रवार को थैरपी प्राथमिक विद्यालय पहुंचे और वास्तु स्थिति से अवगत हुए. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-bjp-celebrated-the-birth-anniversary-of-dr-bhimrao-ambedkar-the-architect-of-the-constitution/">मुसाबनी

: भाजपाइयों ने मनाई संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती

बच्चों के साथ अभिभावक भी हैं परेशान

दीपक बिरुवा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि स्कूल निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा. विधायक ने भवन विभाग के अधिकारी को इस मामले की जानकारी देते हुए स्कूल निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया. अन्यथा जो भी संवेदक द्वारा स्कूल निर्माण कार्य किया जा रहा है. उसके विरुद्ध कार्रवाई किया जाएगा. ग्रामीणों ने बताया कि जैरपी के बच्चों को दामोदरपुर जाने के लिए मुख्य सड़क से जाना पड़ता है, जहां हर समय भारी वाहन का आवागमन रहता है जिससे बच्चों के साथ अभिभावक भी परेशान और चिंतित रहते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही