Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : व्याख्याता नियुक्ति घोटाले के दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए : प्रो टुडु

Chaibasa (Sukesh kumar) : झारखंड सरकार ने जेट परीक्षा लेने के लिये सभी विश्वविद्यालयों को पत्र भेजकर सीनेट और सिंडिकेट से परीक्षा लेने संबंधित नियम पारित करने को कहा है. लेकिन इसका विरोध प्राध्यापकों द्वारा किया जा रहा है. यह बातें ज्ञानचंद जैन कॉमर्स कॉलेज के इंटरमीडिएट प्रभारी प्रोफेसर करन चन्द्र टुडु ने कही है. उन्होंने कहा है कि झारखंड सरकार द्वारा जो जेट परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया है वो बिल्कुल गलत है. क्योंकि 2008 में जो जेट की परीक्षा हुई थी. उसमें जो व्यख्याता घोटाला हुआ था उस पर अभी तक सीबीआई जांच चल रही है. बहुत से दोषी लोगों पर अभी भी करवाई नही हुई है. जब तक वह केस चल रहा है तब तक जेट की परीक्षा नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि 2008 के नियुक्ति प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. बहुत से ऐसे व्यख्याता है जो अभी भी इस जांच से बचे हुए है. उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस परीक्षा को नहीं रोकती है तो वे इसकी शिकायत राष्ट्रपति से करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-co-operative-college-abvp-met-pracharya-in-charge-to-remove-the-shortage-of-teachers-in-pg/">जमशेदपुर

को-ऑपरेटिव कॉलेज : पीजी में शिक्षकों की कमी दूर करने को लेकर प्रभारी प्रचार्य से मिला अभाविप

व्यख्याता घोटाले के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

प्रोफेसर टुडू ने कहा कि झारखंड में उच्च शिक्षा मजाक बन कर रह गई है. उच्च शिक्षा की गुणवत्ता घोटालों के चलते हाशिये पर चली गई है. उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि जब वर्ष में दो बार भारत सरकार और यूजीसी द्वारा नेट की परीक्षा ली जाती है जिसकी मान्यता व्यख्याता बनने के लिए पूरे भारत में मान्य है तो ऐसी स्थिति में जेट परीक्षा लेने का क्या उद्देश्य है? क्यों इसके लिए झारखंड सरकार अलग से राशि खर्च करनी चाहती है? उन्होंने कहा कि जेट परीक्षा कराने का उद्देश्य कहीं फिर से कोई घोटाले की योजना तो नहीं है. उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द 2008 की व्यख्याता घोटाले की जांच को खत्म करते हुए दोषियों पर आवश्यक करवाई की जाए. जितनी जल्दी हो सकें अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी विश्विद्यालय सेवा आयोग का गठन किया जाए, ताकि उच्च शिक्षा के प्रति झारखंड के लोगों का विश्वास बढ़े. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही