Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: हिट एंड रन के मृतक के आश्रित को मिलेगा दो लाख रुपये का मुआवजा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: हिट एंड रन के मृतकों के आश्रितों का दिया जाने वाला मुआवजा 25 हजार से बढ़ा कर दो लाख रुपये कर दिया गया है. घायलों की मुआवजा राशि को  भी 12,500 रुपये से बढ़ा कर 50 हजार किया गया है. यह जानकारी सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने दी.  उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशा पर अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बुधवार को यह बैठक बुलाई गई. बैठक में सड़क सुरक्षा के साथ-साथ जागरुकता पर भी जोर दिया गया. इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidential-election-nda-played-tribal-card-with-draupadi-murmu-as-candidate-jmm-in-crisis/">राष्ट्रपति

चुनाव : द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बना एनडीए ने खेला आदिवासी कार्ड, धर्मसंकट में जेएमएम

जागरुकता के लिये इन बातों का दिया गया निर्देश

जागरुकता के लिये शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर विद्यालयों में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा आधारित जागरुकता कार्यक्रम को बढ़ावा देने, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की काउंसलिंग करने, जांच के लिये विशेष अभियान चलाने, हाईवे पर स्थित ढाबा, दुकान, नजदीकी गांव के ग्रामीणों को फर्स्ट एड प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने, एंबुलेंस परिचालन को सुगम बनाने के अलावा जिले में घटित दुर्घटनाओं का आईआरएडी पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने के लिये भी निर्देश दिया गया.

 यह थे उपस्थित

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी के. राजहंस, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय   सुधीर कुमार, सदर चाईबासा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर के अनुमंडल पदाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता व सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थिति थे. इसे भी पढ़ें: चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-women-got-information-about-bc-sakhi/">चाईबासा:

महिलाओं को मिली बीसी सखी की जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही