Search

 
 
 

चाईबासा : मध्याह्न भोजन योजना के जिला स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी की उपायुक्त ने की समीक्षा

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय में उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) अंतर्गत विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन तदर्थ जिलास्तरीय स्टेयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी की समीक्षा बैठक शनिवार को हुई. बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा एमडीएम हेतु गोदामों से विद्यालयों तक चावल उपलब्ध करवाने हेतु अभिकर्ता चयन करने के लिए टेंडर व चयन की प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने बताया कि बैठक के दौरान चाईबासा में संचालित केंद्रीयकृत किचन, जिसके माध्यम से जिले के 4 प्रखंडों के विद्यालयों में मिड डे मील के लिए तैयार भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-the-local-company-management-has-grossly-insulted-nehru-ji-sanat-kaltu/">घाटशिला

: स्थानीय कंपनी प्रबंधन ने नेहरू जी का घोर अपमान किया है – सनत काल्टू

भोजना की गुणवत्ता में सुधार लाते हुए प्रतिवेदन करें समर्पित

प्रतिनिधि को भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा निर्देशित किया गया है कि किचन संचालक प्रतिनिधि के द्वारा विद्यालयों में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता की निगरानी भी सुनिश्चित की जाए. बैठक में पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी रीना हंसदा, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार शील, कार्यपालक दंडाधिकारी राम नारायण खलखो, सोनुआ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, आदर्श बांग्ला मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही