Search

 
 
 

चाईबासा : राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज ने वन प्रमंडल के अधिकारियों के साथ की बैठक

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सिविल कोर्ट परिसर में 9 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में आमजनों को उनके सुलहनीय वादों के त्वरित निष्पादन हेतु निरंतर जागरूक किया जा रहा है. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला वन पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में प्रमंडल के सभी वन पदाधिकारियों से वैसे संबंधित मामलों को प्रस्तुत करने की अपील की है जिन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निष्पादित किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sai-mahotsav-at-sai-sevashram-temple-on-september-24/">जमशेदपुर

: साईं सेवाश्रम मंदिर में साईं महोत्सव 24 सितंबर को

मामले के निष्पादन के लिए प्राधिकार के कार्यालय में संपर्क करें

इस मौके पर प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि आगामी 9 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने वन अधिनियम, बैंक ऋण, पेंशन, मुआवजा बीमा, शमनीय फौजदारी मुकदमा, दीवानीवाद, राजस्व वाद, दूरसंचार वाद, सर्विस मैटर, पेंशन मामले, वैवाहिक वाद, भू-अर्जन वाद, मोटरयान दुर्घटना क्लेम संबंधित सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए प्राधिकार के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. यह जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही