Search

 
 
 

चाईबासा : जिले में नहीं देखने को मिला अग्निपथ योजना के विरोध में बुलाए गए बंद का असर

 
Chaibasa : सरकार द्वारा सेना में बहाली के लिए लागू किए गए अग्निपथ स्कीम के विरोध में बुलाए गए झारखंड बंद का असर पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में देखने को नहीं मिला. यहां अन्य दिनों की तरह दुकानें खुली रहीं, गाड़ियों का आवागमन भी जारी रहा, सड़कों पर लोग भी आते-जाते नजर आए. हालांकि, पुलिस शहर के चौक-चौराहों पर तैनात थी. इसे भी पढ़े : धनबाद">https://lagatar.in/barricading-at-dhanbad-railway-station-increased-the-trouble-of-passengers-long-queues-inside-and-outside/">धनबाद

रेलवे स्टेशन पर बैरिकेडिंग से बढ़ी यात्रियों की मुसीबत, बाहर-भीतर लगी लंबी कतार

एसडीपीओ ने किया शहर का भ्रमण

[caption id="attachment_335577" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/chaibasa-jharkhand-band-.jpg"

alt="" width="600" height="338" /> एसडीपीओ के नेतृत्व में शहर का भ्रमण करती पुलिस.[/caption] झारखंड बंद को देखते हुए एहतियात के तौर पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने शहर का भ्रमण किया और सारी स्थितियों को देखा. इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भी सन्नाटा छाया रहा. एसडीपीओ ने कहा कि चाईबासा में बंद का कोई असर नहीं है. लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी रखा जा रहा है. इसे भी पढ़े : अग्निपथ">https://lagatar.in/dhanbad-railway-station-barricading-due-to-agneepath-violence-drones-are-being-monitored/">अग्निपथ

हिंसा को लेकर धनबाद रेलवे स्टेशन की हुई बैरिकेडिंग, ड्रोन से रखी जा रही नजर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही