Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि में छात्रसंघ की चुनाव प्रक्रिया सितंबर के अंतिम सप्ताह में होगी शुरू

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है. सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में चुनाव होने की संभावना है. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से चुनाव की तिथि तैयार कर राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेज दिया है. राज्य सरकार से स्वीकृति मिलते ही चुनाव कराने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. कोविड-19 गाइडलाइन को लेकर राज्य सरकार से स्वीकृति लेना अनिवार्य हो गया है. इसे भी पढ़ें : आसमान">https://lagatar.in/amazing-view-in-the-sky-nasas-james-webb-space-telescope-released-the-first-color-picture-of-the-universe/">आसमान

में अद्भुत नजारा, NASA के जेम्‍स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने जारी की ब्रह्मांड की पहली रंगीन तस्‍वीर

कॉलेजों को मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश

इधर, सभी कॉलेजों को मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है. बताया गया कि इसमें वैसे विद्यार्थी भी शामिल होंगे जो इस सत्र में नामांकन लेंगे. इस सत्र की नामांकन प्रक्रिया कुछ दिन बाद से आरंभ हो जाएगी. इसे लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी. सीबीएसई बोर्ड का परिणाम जारी नहीं होने की वजह से नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को बताया कि इसमें वैसे विद्यार्थी मतदान कर सकते हैं जो विद्यार्थी वर्तमान समय में पासआउट नहीं हुए हैं. पासआउट होने वाले विद्यार्थी इसमें मतदान नहीं कर सकते हैं. चुनाव में स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थी को शामिल किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-prabhat-park-built-at-a-cost-of-24-lakhs-became-hell/">आदित्यपुर

: 24 लाख की लागत से निर्मित प्रभात पार्क बना नरक

डीएसडब्ल्यू की अध्यक्षता में कमेटी गठित

मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय में इस बार नए कॉलेज की भी स्थापना हुई है. उन कॉलेजों को छोड़कर अन्य सभी कॉलेजों में चुनाव कराने की तैयारी विश्वविद्यालय की ओर से की जा रही है. चुनाव कराने को लेकर डीएसडब्ल्यू की अध्यक्षता में एक कमेटी का भी गठन किया जा चुका है. उच्च स्तरीय कमेटी चुनाव संबंधित गाइडलाइन पर विचार विमर्श करेंगे. इसके बाद चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी करेंगे. बताया गया कि लिंगदोह कमेटी के नियम के तहत ही चुनाव कराया जाएगा. विश्वविद्यालय ने एक अनुमानित के तहत बताया कि चुनाव में लगभग 30 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे. इसमें से तीन नए डिग्री कॉलेज के भी विधार्थी होंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-gas-cylinder-became-an-object-of-beauty-in-anganwadi-center-food-being-made-on-wooden-stove/">चाईबासा

:आंगनबाड़ी केन्द्र में गैस सिलेंडर बनी शोभा की वस्तु, लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा पोषाहार

चुनाव कराने को लेकर संबद्धता प्राप्त कॉलेजों को भी भेजा जाएगा पत्र

कोल्हान विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू कार्यालय की ओर से छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर संबद्धता प्राप्त कॉलेजों के पास भी पत्र भेजा जाएगा. पिछले कई चुनावों में संबद्धता प्राप्त कॉलेजों को पत्र भेजने के बावजूद चुनाव नहीं कराया जाता था. लेकिन इस बार छात्रहित को देखते हुए चुनाव कराने की अपील कॉलेजों से भी की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. अपनी समस्या अपने छात्र प्रतिनिधि को बता सकें और विश्वविद्यालय तक प्रतिनिधि विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर उच्च पदाधिकारी से वार्ता कर सकते हैं. इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से समाधान किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-coal-laden-trailer-overturns-on-kandra-railway-over-bridge-major-accident-averted/">सरायकेला

: कोयला लदा ट्रेलर कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज पर पलटा, बड़ा हादसा टला

कोविड 19 गाइडलाइन पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ

कोल्हान विश्वविद्यालय में आगामी सितंबर माह के अंतिम सप्ताह तक छात्र संघ चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है. सरकार के पास एक प्रस्ताव भेजा गया है. सरकार से स्वीकृति मिलने के पश्चात अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. वर्तमान समय में भी कोविड-19 गाइडलाइन पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है जिसके कारण सरकार से अनुमति लेना अनिवार्य हो गया है. कॉलेजों को भी छात्र संघ चुनाव संबंधित तैयारी करने को लेकर सूचित कर दिया गया है. नए सत्र के विद्यार्थी भी इस चुनाव में शामिल होंगे.

डॉ एससी दास, डीसीडब्ल्यू, कोल्हान विश्वविद्यालय

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही