Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : नप के कार्यपालक पदाधिकारी ने आश्रय स्थल व नवनिर्मित शौचालय का किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : नगर परिषद चाईबासा के कार्यपालक अधिकारी सत्येंद्र महतो ने आज देर शाम नगर परिषद के विभिन्न आंतरिक संपत्तियों तथा नागरिक सुविधा देने वाले संस्थानों का औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मंगलाहाट स्थित दीनदयाल अंत्योदय योजना तथा नेशनल लाइवलीहुड मिशन के तहत बनाए गए आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वहां पर रहे रहे लोगों से बात की वहां पर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा साफ-सफाई एवं बिजली व्यवस्था को भी देखा. उन्होंने आश्रय स्थल के गलियारे में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया. [caption id="attachment_399763" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Chaibasa-NaP.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बस स्टैंड में बने शौचालय का निरीक्षण करते कार्यपालक पदाधिकारी.[/caption]
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gangster-akhileshs-benami-property-case-dsps-cross-examination-in-court/">जमशेदपुर

: गैंगस्टर अखिलेश की बेनामी संपत्ति मामला : कोर्ट में डीएसपी का हुआ क्राॅस एग्जामिनेशन

शौचालय साफ-सफाई रखने का दिया निर्देश

इसके बाद वे टीम के साथ बस स्टैंड स्थित शौचालय का भी निरीक्षण किये जहां पर साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया साथ ही बस स्टैंड के भीतर सफाई बनाए रखने के लिए बस ऑनर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की और उन्हें बस स्टैंड में साफ-सफाई को बनाए रखने का निर्देश दिया. कार्यपालक अधिकारी ने नगर परिषद के राजस्व की भी समीक्षा की. इस समीक्षा में मुख्य रूप से नप के 256 दुकान से प्राप्त होने वाले राजस्व को लेकर समीक्षा की गई. इसके अलावा प्रतिवर्ष नगर परिषद को विभिन्न स्रोतों से प्राप्त होने वाले राशि को नियमित रूप से वसूल करने का निर्देश दिया. साथ ही अन्य विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई, इस चर्चा में नगर परिषद के सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही