Search

 
 
 

चाईबासा : बाढ़ में फंसे किशन देवगम के परिवार को सुरक्षित मकान में किया गया शिफ्ट

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कमारहातु-बांदाबासा में फंसे किशन देवगम के परिवार को प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय युवाओं द्वारा बाहर निकाला गया. पीड़ित परिवार को पास के परिवार में शिफ्ट किया गया. चारों ओर से पानी से घिरने से किशन देवगम का परिवार काफी मुसीबत में पड़ गया था. पानी घर के अंदर घुस गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nine-shelter-homes-built-for-relief-from-floods-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में बाढ़ से राहत के लिए बनाए गए नौ आश्रय गृह

स्थानीय युवाओं के सहयोग से पीड़ित परिवार को बाहर निकाला गया

गांव वालों द्वारा सूचना मिलने पर भाग-1 के जिप सदस्य जयश्री सावैयां, मतकमहातु पंचायत मुखिया जुलियाना देवगम और पंचायत समिति सदस्य दीनबंधु देवगम पहुंचे. स्थानीय युवाओं के सहयोग से पीड़ित परिवार को बाहर निकाल कर सुरक्षित मकान में शिफ्ट कराया गया और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से खाद्य सामग्री मुहैया कराया. मौके पर शिक्षक कृष्णा देवगम, बीएलओ सुरजा देवगम, मंगल सिंह तियू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही