Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: श्रद्धापूर्वक मनाया गया श्री गुरु हरगोबिंद जी का प्रकाश पर्व

Advertisement
Advertisement
Chaibasa:  गुरुद्वारा नानक दरबार में आज बुधवार को छठवें पातशाह साहिब श्री गुरु हरगोबिंद जी का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर स्त्री सत्संग सभा ने सबसे पहले श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया. इसके उपरांत शबद कीर्तन किया गया. श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने सभी को श्री गुरु हरगोबिंद जी के प्रकाश पर्व की बधाइयां दी. इसे भी पढ़ें: ED">https://lagatar.in/hrishikesh-pandey-becomes-deputy-director-of-ed-ranchi-zone-transfer-of-subodh-kumar/">ED

रांची जोन के डिप्टी डायरेक्टर बने ऋषिकेश पांडेय, सुबोध कुमार का ट्रांसफर

विशेष लंगर का आयोजन

परंपरा के अनुसार लंगर में मिस्से पराठे, आम का आचार, प्याज, दही, लस्सी तथा आम बरताया गया. समूह साध संगत ने प्रेम पूर्वक लंगर का आनंद लिया. श्री गुरु हरगोबिंद जी के प्रकाश पर्व पर विशेष लंगर का आयोजन किया जाता है.

आषाढ़ माह आरंभ होने पर हुआ बारह मास पाठ

बुधवार को आषाढ़ का महीना भी आरम्भ हुआ. इसके उपलक्ष्‍य में गुरुद्वारा नानक दरबार में सुबह आठ बजे ग्रंथी बलदेव सिंह जी द्वारा बारह माह के पाठ करके आषाढ़ महीना सुनाया गया. इसके उपरांत वाहेगुरु के आगे अरदास की गई कि समूह साध संगत का आषाढ़ महीना सुख शांतिपूर्ण व्यतीत हो. कड़ाह प्रसाद तथा अल्पाहार बरताया गया. इसे भी पढ़ें: वन">https://lagatar.in/all-sawmills-within-5-km-radius-of-the-forest-area-will-be-removed-wild-animals-forests-and-vegetation-will-be-preserved/">वन

क्षेत्र के 5 किमी के दायरे वाले सभी आरा मिल हटाये जायेंगे, संरक्षित हो पायेंगे जंगली जीव, जंगल और वनस्पति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही