Search

 
 
 

चाईबासा : प्राक्कलन समिति की बैठक में दुरुस्त नहीं मिली फाइलें, सभापति ने जताई नाराजगी

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित परिसदन के सभागार में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति निरल पूर्ति की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक उपरांत सभापति निरल पूर्ति ने बताया कि झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत विगत दिनों बोकारो, जमशेदपुर, सरायकेला में समीक्षा बैठक करते हुए रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला में समीक्षा कर रही है. उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान प्राक्कलन से संबंधित जितने भी फाइलों का अध्ययन किया गया, उनमें किसी भी प्रकार की कोई पारदर्शिता नहीं है, तथा बहुत से कार्य समय पर पूरा नहीं हुए है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-krida-bhartis-summer-camp-from-14-children-of-5-to-14-years-will-be-able-to-participate/">जमशेदपुर

: क्रीड़ा भारती का समर कैंप 14 से, 5 से 14 वर्ष के बच्चे ले सकेंगे भाग

विधानसभा कार्यालय में होगी समीक्षा

सभापति ने बताया कि समीक्षा के दौरान सभी फाइलों को दुरुस्त करते हुए प्रस्तुत करने के लिए सभी विभागों को निर्देश दिया गया है. विधानसभा कार्यालय में समीक्षा करने के पश्चात फाइलों के निमित्त विभागों के सचिव एवं पदाधिकारियों से विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता की जाएगी. उक्त समीक्षा बैठक के दौरान समिति सदस्य अमर कुमार बाउरी, समीर कुमार महान्ती, दशरथ गागराई एवं पोटका विधायक संजीव सरदार, अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल सहित जिला के अन्य विभाग के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही