Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : रांची में आयोजित नेशनल स्कूल खेल प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम जिला से योगासन में पांच प्रतिभागियों ने भाग लिया था. अंडर-19 योग की टीम में रीतिक गोप, आदित्य सोनकर, सुदीप बोस, अग्नि ओझा एवं दीक्षा सोनकर मुख्य रूप से शामिल थे. इन पांच प्रतिभागियों में अग्नि ओझा का चयन एसजीएफआई के लिए हुआ. इसमें पूरे झारखंड से सात बालक और सात बालिकाओं का चयन किया गया है. अग्नि ओझा पश्चिमी सिंहभूम जिले के संत जेवियर लुपंगुटू स्कूल के कक्षा 11वीं का छात्र हैं. अग्नि ओझा योग प्रशिक्षक सुमित विश्वकर्मा के मार्गदर्शन पर साध्वी योग केंद्र में नियमित रूप से योग का अभ्यास करते रहे है. इससे पूर्व उन्होंने पश्चिम सिंहभूम योगा एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाकर पुरे जिले का नाम रौशन किया था.अग्नि ओझा की एसजीएफआई में चयन से पश्चिम सिंहभूम योगा एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन, उसके अभिभावक व साध्वी योग केंद्र सहित पूरे चाईबासावासियों ने हर्ष व्यक्त किया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-forest-guards-protest-by-wearing-black-badges/">घाटशिला
: वनरक्षियों ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन [wpse_comments_template]
: वनरक्षियों ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Leave a Comment