Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मंगल हाट में बनाए गए मत्स्य पालकों के हाट का नहीं हो रहा है उपयोग

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला मत्स्य विभाग द्वारा मंगला हाट में 3 करोड़ की लागत से बनाए गए मत्स्य हाट का मत्स्यपालकों के द्वारा उपयोग नहीं किया जा रहा है. पिछले दिनों इस हाट का उद्घाटन विभागीय मंत्री बादल पत्र लेख एवं स्थानीय विधायकों की उपस्थिति में किया गया था. सरकार की यह सोच थी कि एक सेंट्रलाइज्ड मार्केट होगा जहां पर सारे मत्स्य विक्रेता अपने मछलियों का खरीद और बिक्री कर सकेंगे. इसके लिए यहां पर वकायदा सारी सुविधाएं भी दी गई है पर उद्घाटन के 2 महीने बाद तक कोई मत्स्य विक्रेता यहां बैठना नहीं चाह रहा था, अब भी मात्र 6 विक्रेता ही यहां पर बैठकर दुकानदारी करते हैं. ऐसे में प्रश्न यह है कि इतने बड़ा बाजार जिनके लिए बनाया गया है वह उपयोग क्यों नहीं करना चाहते. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-road-construction-of-jp-udyan-could-not-start-due-to-lack-of-funds/">आदित्यपुर

: फंड के अभाव में शुरू नहीं हो सका जेपी उद्यान का सड़क निर्माण

सभी सुविधाओं से लैस है मंगला हाट में बना हाट

इस मछली बाजार में मुझे विक्रेताओं के लिए कुल 43 सीट को बनाया गया है जहां पर उन्हें बैठकर बिक्री करने की सुविधा पानी की सुविधा साफ-सफाई की सुविधा सहित अन्य सारी सुविधाओं को दिया गया है. साथ ही समान को भी लाने ले जाने का कोई समस्या न हो इसका भी ध्यान रखा गया है वहीं पर समान को रखने की सारी सुविधाएं दी गई है. इतनी सुविधाओं के बाद भी कुछ एक मछली विक्रेताओं को छोड़कर ज्यादातर मंगला हाट के एक निश्चित जगह पर जहां मछली बेचते हैं. मछली विक्रेताओं को एक जगह बैठकर मछली बेचने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी संपर्क कर इसकी जानकारी देने का निर्णय लिया है ताकि इस पर कोई उचित कार्रवाई हो और सारे मत्स्य विक्रेता एक जगह बैठकर अपने कारोबार कर सकें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही