Search

चाईबासा: शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराना प्रशासन का लक्ष्य- उपायुक्‍त

Chaibasa: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण का मतदान मंगलवार को खूंटपानी, चाईबासा, झींकपानी, तांतनगर व मंझारी प्रखंड में होगा. इस संबंध में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि प्रथम व द्वितीय चरण का मतदान व मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है. इसमें सभी का सहयोग रहा. आगे भी दोनों चरणों का मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराना ही प्रशासन का लक्ष्य है. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dc-and-sp-inspected-naxal-affected-clusters/">चाईबासा

: डीसी और एसपी ने नक्सल प्रभावित कलस्टरों का किया निरीक्षण

887 पद के लिये 1041 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

उपायुक्त ने कहा कि सोमवार को टाटा कॉलेज में बने डिस्पैच सेंटर से 827 मतदान पार्टियों को 751 मतदान केंद्र के लिये रवाना किया गया है. सभी बनाए गए 68 कलस्टर में रुकेंगे. वहां से सुबह 6 बजे अपने मतदान केंद्र में जाएंगे. मतदान सुबह 7 बजे से शुरू कर दिया जाएगा. तृतीय चरण में 887 पद के लिये 1041 प्रत्याशी चुनाव में खड़े हैं.

हर मतदान केंद्र में प्रर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात: एसपी

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि हर मतदान केंद्र में प्रर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया जा रहा है. सदर और खूंटपानी प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं, इस पर विशेष ध्यान दिया गया है. साथ ही संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखी जा रही है. संबंधित बूथों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम रहेंगे.

इतने हैं संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथ

तीसरे चरण के चुनाव में चाईबासा में 28 संवेदनशील व 19 अतिसंवेदनशील बूथ आते हैं. इसी तरह झींकपानी में 124 संवेदनशील व तीन अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं. खूंटपानी में 53 संवेदनशील बूथ हैं. तांतनगर में 68 संवेदनशील, 38 अतिसंवेदनशील और मंझारी में 68 संवेदनशील व 23 अतिसंवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-after-two-days-of-counting-the-names-of-the-victorious-chiefs-of-14-panchayats-were-announced/">चाकुलिया

: दो दिन हुई मतगणना के बाद 14 पंचायतों के विजयी मुखिया के नामों की हुई घोषणा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//