Search

 
 
 

चाईबासा : टोंटो पंचायत की मुखिया ने स्वास्थ्य उपकेन्द्र में डॉक्टर और एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की

 
Chaibasa : टोंटो पंचायत के मुखिया दीपिका लागुरी ने टोंटो स्वास्थ्य उपकेन्द्र में चिकित्सक की स्थाई पोस्टिंग तथा एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की है. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ बुका उरांव को मुखिया ने एक ज्ञापन भी सौंपा. सौपे गये ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि टोन्टो पंचायत के टोंटो पाली साई, रेंगड़ाहातु तथा सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित बुडू पंचायत के लिये यह एक मात्र स्वास्थ्य उपकेन्द्र है. इस पर इन पंचायतो की लगभग सात हजार से अधिक की जनता निर्भर है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-teachers-of-sant-xaviers-english-medium-school-bid-farewell-to-father-johnny-p-devasya-tears-spilling-from-eyes/">चक्रधरपुर:

संत जेवियर्स के शिक्षकों ने फादर जॉनी पी देवस्या को दी विदाई, आंखों से छलके आंसू

एन्टीस्नेक वेनम की मांग

टोंटो से चाईबासा की दुरी 49 किलोमीटर है. पिछले दिनों एम्बुलेंस के आभाव में चार लोगों की सांप के काटने से मौत हो गई थी. जबकि लोगों को भाड़े की गाड़ी से सदर असपताल भेज कर उन्हे भर्ती करवा कर उनकी जान बचाई गई थी. मुखिया ने जनहित में स्वास्थ्य उपकेन्द्र में चिकित्सकों के साथ, एन्टीस्नेक वेनम को नियमित रूप से उपलब्ध कराने और एम्बुलेंस देने की मांग की है ताकि गर्भवती महिलाओं या अन्य बीमारी से ग्रस्त लोगों को बेहतर ईलाज के लिये चाईबासा ले जाने में कोई समस्या न हो. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही