Search

 
 
 

चाईबासा : कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों से मिली टोंटो पंचायत की मुखिया

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जमशेदपुर स्थित दीन दयाल उपाध्याय कौशल विकास मिशन सोसाइटी में प्रशिक्षण ले रहे टोंटो पंचायत के 50 युवक-युवतियों से क्षेत्र की मुखिया दीपिका लागुरी और पूर्व मुखिया बाबूराम लागुरी ने मुलाकात की. यह सभी युवक-युवतियां टोंटो पंचायत के विभिन्न गांव से हैं और कौशल विकास के तहत मोबाईल रिपेयरिंग, सिलाई कढ़ाई व कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. इधर, मुखिया ने सभी से मुलाकात कर प्रशिक्षण तथा रहन सहन, खान पान के बारे मे जानकारी ली और सेंटर का मुयायना किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fight-between-bjp-leader-shailesh-singh-and-bunty-singh-supporters-case-registered/">जमशेदपुर

: भाजपा नेता शैलेश सिंह व बंटी सिंह समर्थकों में मारपीट, मामला दर्ज

युवक-युवतियों को किया प्रोत्साहित

मुखिया व पूर्व मुखिया ने सेंटर के प्रशिक्षकों को बताया कि ग्रामीण परिवेश से बाहर आकार सीधे शहर में रहने से हमारे जनजातीय के बच्चे-बच्चियों को थोड़ी दिक्कत होती है और वे सभी अहसहज महसूस करते है. हमारा प्रयास है कि पंचायत के युवक-युवतियों का अच्छे से स्किल डेवलपमेंट हो और उन्हें अच्छा रोजगार मिल सके. आज के समय में स्किल की जरूरत है हुनर व कला का ही जमाना है.  स्किल है तो रोजगार है. उन्होंने अपने पंचायत के प्रशिक्षण ले रहे बच्चों को अच्छे से प्रशिक्षण लेने की सलाह दी और केंद्र के मैनेजर और मॉबिलाइजर प्रमुख से मिलकर केंद्र के गतिविधियों से अवगत हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही