Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टोंटो पंचायत की मुखिया ने आंधी-बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घरों का लिया जायजा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : टोंटो पंचायत की मुखिया दीपिका लागुरी ने अपने सहयोगियों के साथ गुरुवार को पंचायत के सुदूरवर्ती गांव टेन्सरा का भ्रमण कर पिछले दिनों आए तूफान के कारण हुए क्षति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि तूफान के कारण इस गांव के दो घर पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. साथ में चार ऐसे घर हैं जो लकड़ी के बने हुए हैं व आंधी में उनके घर का टीन का शेड क्षतिग्रस्त हो गया है. इससे वे प्लास्टिक के त्रिपाल से घर को ढक कर उसमें रहने को मजबूर हैं. वहीं, दो घर जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, वे मिट्टी से बने हुए थे व खपरैल के शेड थे. [caption id="attachment_399827" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/tonto-panchayat-350x250.jpeg"

alt="" width="350" height="250" /> क्षतिग्रस्त मकान के समक्ष खड़ी मुखिया व साथ में खड़ी घर की महिला.[/caption] इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-complaint-was-made-against-illegal-multi-storey-under-construction-in-2021-no-action-till-now/">आदित्यपुर

: निर्माणाधीन अवैध बहुमंजिला के खिलाफ 2021 में की गई थी शिकायत, अब तक कोई कार्रवाई नहीं

पीड़ितों को दिलाया जाएगा मुआवजा

इस दौरान मुखिया ने बताया कि सभी पीड़ितों के घर को बनवाया जाएगा व उपायुक्त और प्रखंड के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर पीड़ितों को मुआवजा भी दिलाया जाएगा. इस क्रम में जो चार मकान मिले हैं, उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण करवाया जाएगा. इसके लिए प्रखंड के अधिकारी को गांव में बुलाकर सारी स्थितियों से उन्हें अवगत कराया जाएगा. इसे भी पढ़े : समस्तीपुर">https://lagatar.in/samastipur-middle-aged-beaten-to-death-accused-son-absconding-after-incident/">समस्तीपुर

: अधेड़ की पीट- पीटकर हत्या, घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार

स्कूल परिसर में ग्रामीणों के साथ मुखिया ने की बैठक

[caption id="attachment_399828" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/tonto-chaibasa-350x250.jpeg"

alt="" width="350" height="250" /> मध्य विद्यालय परिसर में ग्रामीणों के साथ बात करती मुखिया दीपिका लागुरी.[/caption] निरीक्षण के क्रम में मुखिया ने गांव में स्थित मध्य विद्यालय के परिसर में ग्रामीणों व स्कूल प्रबंधन समिति के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने का सुझाव दिया. साथ ही कहा कि अभिभावक अपने-अपने बच्चों को अपने घरों पर अवश्य पढ़ाएं व प्रतिदिन उनकी कॉपी चेक करें कि बच्चों ने स्कूल में क्या पढ़ाई की है. यदि शिक्षक पढ़ाई में कोताही बरतते हैं, तो उन पर भी नकेल कसी जाएगी. इस मौके पर बड़ी संख्या में गांव के ग्रामीण महिला, पुरुष तथा स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : पैसे">https://lagatar.in/if-i-had-money-i-would-have-been-a-teacher-poverty-was-taken-away-golden-moments-of-employment/">पैसे

होते तो टीचर होता, गरीबी लील गई रोजगार के सुनहरे पल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही